मुरादाबाद में 80% पूरा हुआ गागन नदी पर बने नए पुल का काम, दिसंबर से दौड़ेंगी गाड़ियां
गागन नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित पुल का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे मुरादाबाद के ...और पढ़ें
-1790501211214_m.webp)
दिल्ली रोड गागन नदी पर बन रहा नया पुल
HighLights
गागन नदी पुल का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हुआ।
पुल के 16 में से 14 गार्डर सफलतापूर्वक स्थापित किए गए।
दिसंबर तक वाहनों के लिए पुल खुलने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गागन नदी पर बन रहा बहुप्रतीक्षित पुल अब आकार लेने लगा है। निर्माण कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पुल के 16 में से 14 गार्डर स्थापित किए जा चुके हैं और शेष दो गार्डर लगाने की तैयारी चल रही है। काम की रफ्तार यही रही तो दिसंबर 2026 तक पुल पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
ब्रिज कॉरपोरेशन की ओर से कराए जा रहे पुल का निर्माण 28 नवंबर 2025 शुरू हुआ था। इसके बाद से निर्माण कार्य लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। अब पुल का ढांचा तेजी से तैयार हो रहा है। चार गार्डर पर स्लैब डालने का काम भी पूरा किया जा चुका है।
शेष हिस्सों में भी निर्माण कार्य चल रहा है। गागन नदी पर पुल बनने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी नदी पार करने के लिए लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।
पुल तैयार होने के बाद आवाजाही अधिक सुगम होगी और आसपास के इलाकों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा। निर्माण की प्रगति को देखते हुए दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि समय से काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
14 गार्डर लगे, दो का इंतजार
ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार पुल में कुल 16 गार्डर लगाए जाने हैं। इनमें से 14 गार्डर स्थापित हो चुके हैं। अब दो गार्डर लगाए जाने हैं। इसके बाद स्लैब समेत अन्य शेष निर्माण कार्यों को पूरा किया जाएगा। अधिकारियों की निगरानी में निर्माण एजेंसी काम को निर्धारित समय में पूरा करने में जुटी है।
