सिपाही भर्ती में दौड़ लगाने पहुंची युवती पर पुलिस को हुआ शक, एडमिट कार्ड देखते ही कर लिया गिरफ्तार
मुरादाबाद में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की दौड़ में एक युवती फर्जी एडमिट कार्ड के साथ पकड़ी गई। लिखित परीक्षा ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्तर में आरोपित युवती। सौ. पुलिस
HighLights
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती में फर्जी एडमिट कार्ड।
लिखित परीक्षा में फेल युवती दौड़ में पकड़ी गई।
पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में परीक्षा में फेल होने के बाद भी अमरोहा की युवती साहिबा फर्जी एडमिट कार्ड लेकर दौड़ लगाने के लिए पहुंच गई। जैसे ही वह नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान के गेट पर पहुंची तो चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थी के पास से फर्जी एडिट कार्ड मिला।
ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो महिला ने फर्जी एडमिट कार्ड होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
यह है पूरा मामला
अमरोहा के दहात क्षेत्र के कारहट उर्फ रामहट निवासी कु. साहिबा ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसने लिखित परीक्षा दी, लेकिन वह परीक्षा में फेल हो गई। इसके बाद भी उसने सिपाही बनने के लिए फर्जीवाड़ा की कोशिश की। नौवीं वाहिनी के मैदान में यूपी पुलिस में सिपाही पद के लिए भर्ती के लिए दौड़ प्रक्रिया चल रही है।
महिला एसआई रेनूपाल अपनी टीम के साथ गेट पर महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग कर रही थी। गुरुवार की सुबह साहिबा ने प्रवेश पत्र दिखाकर प्रवेश करने की कोशिश की। साहिबा के प्रवेश पत्र में अनुक्रमांक की संख्या कम थी।
शक होने पर उन्होंने साहिबा को साइड में लेकर जाकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि वह लिखित परीक्षा में फेल हो गई थी। बरेली में रहने वाली उसकी सहेली अस्मिता मलिक के भाई कादिर हुसैन ने वाट्सएप प्रवेश भेजा था।
सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और साहिबा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला साहिबा और कादिर अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- बिहार सिपाही भर्ती फर्जीवाड़ा: 9 लाख की 'सेटिंग' और ब्लूटूथ से चीटिंग, EOU के हत्थे चढ़ा सेटर श्रवण
यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती, रायबरेली में शारीरिक दक्षता परीक्षा में बिगड़ी 21 अभ्यर्थियों की तबीयत
