मुरादाबाद से जयपुर के लिए जल्द शुरू होगी सीधी रोडवेज बस सेवा, किराया और रूट मैप तय
मुरादाबाद से जयपुर के लिए जल्द ही सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यूपी रोडवेज बस की फाइल फोटो। (सोर्स- जागरण आर्काइव)
HighLights
मुरादाबाद से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी।
बस दिल्ली होते हुए जयपुर पहुंचेगी, किराया 1,066 रुपये।
यात्रियों की लंबे समय से मांग पूरी होगी।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मुरादाबाद रोडवेज डिपो से जल्द ही जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। बस दिल्ली होते हुए जयपुर पहुंचेगी।
लंबे समय से मुरादाबाद से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने बस संचालन का निर्णय लिया है।
रूट और परमिट की अनुमति मुख्यालय से मिल चुकी है। जल्द ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
मुरादाबाद डिपो के स्टेशन प्रभारी संजीव गुप्ता ने बताया कि बस सुबह मुरादाबाद से रवाना होकर दिल्ली होते हुए जयपुर जाएगी। मुरादाबाद से जयपुर का किराया 1,066 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए बस संचालन की तैयारी की जा रही है।