Move to Jagran APP

Deepawali 2022 के लिए देश के कोने-कोने में पहुंचे मुरादाबाद की खास कारीगरी वाले बर्तन

Moradabad Special Crafts Utensils क्रिसमस और नए साल पर पीतल के सजावटी सामान के लिए पहचान बनाने वाले मुरादाबाद से अब दीपावली पर भी मांग बढ़ी है। सजावटी सामान से अलग पीतल के बर्तन की विदेश में पूछ है।

By Tej Prakash SainiEdited By: Samanvay PandeyPublished: Fri, 07 Oct 2022 01:13 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 01:13 PM (IST)
Deepawali 2022 के लिए देश के कोने-कोने में पहुंचे मुरादाबाद की खास कारीगरी वाले बर्तन
Diwali 2022 : राज्यों में 500 से 600 करोड़ रुपये के बर्तन व पूजा आर्टिकल भेजे

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Moradabad Special Crafts Utensils : क्रिसमस और नए साल पर पीतल के सजावटी सामान के लिए पहचान बनाने वाले मुरादाबाद से अब दीपावली पर भी मांग बढ़ी है। सजावटी सामान से अलग पीतल के बर्तन की विदेश में पूछ है।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ी

भारतीय मूल के लोगों की बढ़ती संख्या के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार ने दीपावली पर बर्तन, पूजा के आयटम को भुनाने का काम किया। पूजा के आयटम में थाली, चिराग, लौटा, घंटी, लक्ष्मी-गणेश, कुबेर की मूर्ति के आर्डर बुक हुए हैं। वहीं विदेश में स्वदेशी पीतल के बर्तनों ने एक बार फिर राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। क्योंकि पूजा में पीतल की थाली से लेकर पूजा के अन्य आयटम इस्तेमाल होते हैं।

दीपावली पर 700 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

कनाड़ा, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, दुबई समेत कई देश 20 से 25 फीसद तक पीतल की महंगाई के बावजूद मांग बढ़ी है। बावजूद इसके भौतिकवाद से आध्यात्म की ओर विदेश भी रुझान बढ़ने से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में 700 करोड़ रुपये का कारोबार दीपावली पर होने की उम्मीद है।

विदेश से मिला 100 करोड़ का ऑर्डर

इसमें 100 करोड़ रुपये विदेश में आर्डर हुए हैं। जुलाई अगस्त तक विदेश में बर्तन, पूजा के आयटम दीपावली के लिए आर्डर हो चुके हैं। सितंबर से राष्ट्रीय स्तर बिहार, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर समेत देश भर राज्यों में दीपावली के लिए आर्डर जा चुके हैं।

पूजा के लिए सजावटी थाली

पहले दीपावली के लिए पूजा का सामान अलग-अलग होता था। सजाने के अलग से गोटा खरीदकर थाली, लौटा, चिराग, कटोरी सजाते थे। अब पीतल व कापर के सितारे, शीशे, धागे से पूजा के सामान सजे हुए बाजार में हैं। पूजा की सजावट वाली थाली की किट 200 रुपये से 300 रुपये तक है।

दीपावली पर स्टील के बर्तन के रेट

  • प्लेट 150 से 600 छह पीस
  • भोजन थाल 100 से 250 एक पीस
  • जग 70 से 400 एक पीस
  • कटोरी 200 से 400 छह पीस
  • चम्मच 100 से 300 12 पीस
  • थाली 100 से 300 एक पीस
  • गिलास 150 से 600 छह पीस

नोट: स्टील के बर्तन पीस में हैं। भाेजन थाल वजन में।

उपहार के लिए पैक होने लगे बर्तन

स्थानीय बाजार में विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के स्टील के बर्तनों और पूजा के सामान की पैकिंग शुरू हो चुकी है। भोजन थाल, गिलास, कटोरी, जग की मांग उपहार में देने के लिए ज्यादा हैं। वहीं पूजा की थाली, चिराग, कटोरी, लौटे की किट भी पैकिंग तेजी से हो रही है। दीपावली के 15 दिन शेष हैं। एक सप्ताह पहले से उपहार में आयटम देने शुरू हो जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.