विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में कैसा रहेगा मौसम? 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, मुरादाबाद में 28 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:49 PM (IST)

मुरादाबाद में लगातार बारिश के बीच अगले 24 घंटे में भारी वर्षा की संभावना है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मुरादाबाद में अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना जताई गई।

  2. छात्रों की सुरक्षा हेतु सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद।

  3. जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआइओएस ने आदेश जारी किया।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले में लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है।

प्राथमिक से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों पर यह आदेश प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने जिले के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को सोमवार को बंद रखने की जानकारी दी है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालय भी शामिल हैं।

लगातार बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर रास्तों और संपर्क मार्गों पर भी पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ है।

ऐसे में भारी बारिश की आशंका के बीच बच्चों को विद्यालय आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। डीआइओएस रितु तोमर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक से कक्षा 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे।

 बरेली में सितंबर में ही सर्दी का अहसास

लखनऊ और बरेली समेत ज्यादातर जिलों में सामान्य तौर पर सितंबर के आखिरी दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है, लेकिन पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और हवा चलने के कारण दिन का तापमान तेजी से नीचे लुढ़का है। बरेली में पहली बार दिन का पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा।

यह भी पढ़ें- 'अर्नब' चक्रवात के असर से उत्‍तर प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार दूसरे दिन भी हुई भारी गिरावट