विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद: नाले की खुदाई से स्कूल में निकले सांप, क्लासरूम में पहरे के बीच बच्चे; नगर निगम ने रोका काम

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:26 PM (IST)

मुरादाबाद के शाहपुर तिगरी प्राथमिक विद्यालय में नाले की खुदाई के कारण सांप निकलने से बच्चों को कक्षाओं में निगरानी ...और पढ़ें

स्कूल में निगरानी के बीच पढ़ते बच्चे

स्कूल में निगरानी के बीच पढ़ते बच्चे

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर तिगरी में सांप निकलने की घटना के बाद गुरुवार को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षक सतर्क रहे। विद्यालय में 102 नामांकन के सापेक्ष 77 बच्चे उपस्थित हुए।

शिक्षकों ने बच्चों को परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया और कक्षाओं में ही निगरानी के बीच रखा हैं। तीन दिन से चल रही नाले की खुदाई के दौरान सांपों के बाहर निकलने की संख्या बढ़ गई है।

स्कूल की इंचार्ज शिक्षिका नीतू सिंह के अनुसार, बाउंड्री के पीछे नाले के पास कई वर्षों से सांप निकलते रहे हैं। खासकर बरसात के दिनों में यहां सांप दिखाई देते हैं।

बुधवार को विद्यालय परिसर में एक सांप का जोड़ा पहुंचा था। कहा कि नाले की खोदाई होने के बाद रास्ता और बिल प्रभावित होने से सांप बाहर निकल रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी और मौके पर काम करवा रहे ठेकेदार को भी शिकायत की थी।

बुधवार को कई सांप निकलने के बाद गुरुवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने नाले का काम रोक दिया। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र वेगीश गोयल ने विद्यालय में दवा का छिड़काव कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- 'I Hate Ghoos': मुरादाबाद के नए DM अनुनय झा ने पहले ही दिन अफसरों की लगाई क्लास, दिया 2 दिन का अल्टीमेटम