विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद के नए DM अनुनय झा का एक्शन प्लान तैयार, जनसुनवाई से लेकर अतिक्रमण तक इन मुद्दों पर रहेगा खास फोकस

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:29 PM (IST)

मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताएं तय की हैं। उनका मुख्य ध्यान जनसुनवाई, विकास कार्यों को ...और पढ़ें

नवनियुक्त जिलाधिकारी अनुनय झा

नवनियुक्त जिलाधिकारी अनुनय झा

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में 2015 बैच के आइएएस अधिकारी अनुनय झा के सामने मुरादाबाद की प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने के साथ विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

हरदोई के जिलाधिकारी रहते हुए अनुनय झा ने जनसुनवाई, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व एवं विकास कार्यों, अतिक्रमण और बाढ़ नियंत्रण जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी थी।

आम लोगों से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर था। मुरादाबाद में भी उन्होंने जनसुनवाई को प्रभावी बनाना प्रमुख प्रशासनिक प्राथमिकता बताया।

कहा कि सामाजिक कल्याण योजनाओं में लीकेज रोकने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं की जमीनी प्रगति और पात्र लाभार्थियों तक लाभ भी प्रमुखता में शामिल है।

सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और राजस्व मामलों के निस्तारण पर फोकस रहेगा। अतिक्रमण, जाम और यातायात की समस्या के समाधान के लिए कार्ययोजना बनेगी।

औद्योगिक विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था में जिले की भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। मुरादाबाद की पीतल एवं हस्तशिल्प आधारित औद्योगिक पहचान को देखते हुए उद्योग, निर्यात और रोजगार से जुड़े मुद्दे भी महत्वपूर्ण रहेंगे।

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता पर काम होगा। रामगंगा समेत अन्य नदियों और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों को देखते हुए मानसून के बाद भी आपदा प्रबंधन और जलभराव की समस्या पर निगरानी महत्वपूर्ण रहेगी।

यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम