विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कक्षा में घुसे मुजम्मिल, नासिर और नाजिर; कक्षा 5 के छात्र का दबाया गला; बेहोश होने तक पीटते रहे

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:08 PM (IST)

मुरादाबाद के डिलारी स्थित एक स्कूल में बच्चों के झगड़े के बाद तीन युवकों ने कक्षा में घुसकर पांचवीं के ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. मुरादाबाद की घटना, शिक्षकों ने किसी तरह बचाया, बमुश्किल घर पहुंचा छात्र, प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। डिलारी के स्कूल में बच्चों के झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। नाखूनका गांव के तीन युवकों ने प्राथमिक विद्यालय लालापुर चौहान में घुसकर कक्षा पांच के छात्र सलीम अहमद को बेरहमी से पीटा और गला दबा दिया। सांस रुकने से छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। शिक्षकों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। छात्र सीएचसी डिलारी में भर्ती है।

पीड़ित के पिता अमीर अहमद निवासी नाखूनका के अनुसार बुधवार को स्कूल में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसकी जानकारी पर गांव के ही मुजम्मिल, नासिर और नाजिर विद्यालय पहुंच गए और कक्षा में घुसकर बेटे सलीम पर टूट पड़े।

लात-घूंसों से पीटने के बाद गला दबा दिया। कुछ देर में वह बेहोश हो गया। शिक्षकों ने किसी तरह सलीम को बचाया। उधर, घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई, बच्चे डर से कक्षाओं से बाहर भागने लगे।

होश आने पर सलीम लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा और स्वजन को आपबीती बताई। पिता उसे लेकर डिलारी थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्कूल में भी पूछताछ कराई जाएगी। आरोपित घटना के बाद से फरार हैं, तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 5 लाख लोगों को 'दम' लगाने का शौक: हाई कोर्ट की रोक के बाद भी बार से लेकर पार्टियों तक सुलग रहा हुक्का