विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में 1 लाख चालान भी बेअसर! 9 माह में सड़क हादसों में 176 की मौत, 97 ने नहीं लगाया था हेलमेट

Published: Mon, 26 Oct 2026 01:35 PM (IST)

मुरादाबाद में नौ माह में सड़क हादसों में 176 लोगों की जान गई, जिनमें से 97 ने हेलमेट और 20 ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. सीट बेल्ट न बांधने से 20 लोगों की गई जान

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। एक-एक जीवन महत्वपूर्ण है। इस जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हर कोई न जाने कितना संघर्ष कर रहा है, मगर मुरादाबाद में बीते नौ माह में 97 लोगों की जान इसलिए चली गई, क्योंकि उन्होंने बाइक चलाते हुए हेलमेट नहीं पहना था पुलिस की सख्ती और चालान के बावजूद लोग यातायात नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

जिले में नौ माह के दौरान सड़क हादसों में 176 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 लोगों की मौत सीट बेल्ट न बांधने से हुई। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी का सिलसिला थम नहीं रहा है।

यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले 108599 बाइक सवारों का यातायात पुलिस ने चालान किया है।

जबकि बिना सीट बेल्ट लगाकर कार चलाने पर 4173 वाहनों का यातायात पुलिस अब तक चालान कर चुकी है। इसके बाद भी वाहन चालकों की मनमानी जारी है। दोपहिया वाहन सवारों में हेलमेट लगाने को लेकर लापरवाही साफ नजर आती है।

शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक तमाम बाइक सवार बिना हेलमेट के फर्राटा भरते दिखाई देते हैं। हेलमेट और सीट बेल्ट दुर्घटना के दौरान गंभीर चोटों और जान जाने का खतरा कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसके बावजूद कई लोग इन सुरक्षा उपायों को जरूरी मानने के बजाय नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर बाइक सवारों की यह लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। हादसे के बाद परिवारों को अपूरणीय क्षति झेलनी पड़ती है।

इस साल बाइक सवारों के हुए सड़क हादसों में जितनी मौत हुई है उसमें लगभग आधे लोगों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। ऐसे में स्पष्ट है कि अगर उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती।

एसपी यातायात रचना मिश्रा ने बताया कि चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है। लोगों को खुद समझना चाहिए कि वह हेलमेट जरूर लगाए।

नौ माह में 276 बाइकों के हुए हादसे

जिले में एक दो दिन छोड़ दिया जाए तो रोजाना कोई न कोई हादसा हो रहा है। बीते नौ माह में जिले भर में 278 बाइक हादसे हुए है। इन हादसों में 176 लोगों की जान चली गई है। यह वह आंकड़ा है जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया है।

ऐसे भी तमाम मामले होते हैं जिसमें केस दर्ज ही नहीं होता है। ऐसे में यह आंकड़ा और भी बढ़ा है। वही चार पहिया वाहनों के भी 80 से अधिक हादसे हुए है। इसमें 20 ऐसे चालकों की मौत हुई है जो सीट बेल्ट लगाए हुए नहीं थे।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के 71 गांवों की खुलेगी किस्मत! कहीं बसेंगी कॉलोनियां तो कहीं खुलेंगी फैक्ट्रियां, लागू हुआ नया मास्टर प्लान