विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाईवे पर चलता डंपर बना 'काल': अचानक निकल गया टायर, पीछे आ रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Published: Mon, 28 Sep 2026 04:40 PM (IST)

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर का टायर अचानक निकलकर बाइक से टकरा गया, जिससे बाइक सवार ...और पढ़ें

युवक के शव से लिपटकर बिलखते परिजन

युवक के शव से लिपटकर बिलखते परिजन

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में हाईवे पर तेज गति से दौड़ रहे डंपर का टायर निकलकर बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार युवक उवैस आलम की मौत हो गई। चालक डंपर को छोड़कर भाग गया।

भोजपुर के गांव कोरबाकू निवासी उवैस बाइक से किसी काम के लिए ठाकुरद्वारा गया था। दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था।

जैसे ही वह मुरादाबाद ठाकुरद्वारा हाईवे पर स्थित गांव सुल्तानपुर दोस्त के करीब पहुंचा तो आगे चल रहे डंपर का पिछला पहिया निकल गया और बाइक से टकरा गया।

इससे उवैस बाइक समेत गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को ठाकुरद्वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। जहां डाक्टरों ने देखते ही मदद घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद और हापुड़ को मिलेंगे नए रेलवे स्टेशन: गाजियाबाद-सीतापुर रूट पर बिछेगी 3री और 4थी लाइन