विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद: दूसरी महिला की एंट्री और पुरानी रंजिश में रिंकू की हत्या, भाइयों ने ज्यादा शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:00 PM (IST)

मुरादाबाद में रिंकू की हत्या उसके चचेरे भाई शुभम और अमित ने पुरानी रंजिश और एक महिला मित्र से बात ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. शुभम की महिला दोस्त से मृतक रिंकू ने करनी शुरू कर दी थी बात

  2. दोनों भाइयों के लिए सिरदर्द बन रहा था मृतक, इसलिए की हत्या

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रिंकू की पत्नी को शुभम का भाई अमित दो साल पहले अपने साथ ले गया था, लेकिन करीब छह माह से चचेरे तहेरे भाइयों में फिर से बातचीत शुरू हो गई थी। दोनों परिवारों ने भी यह मान लिया था कि गलती अमित ने की है। इसलिए दोनों परिवार आपस में क्यों विवाद करे, लेकिन अचानक दो माह पहले रिंकू के जीवन में दूसरी महिला की एंट्री हो गई।

वह महिला शुभम की दोस्त थी, लेकिन उसने रिंकू से बात करनी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर शुभम ने अपने भाई अमित के साथ मिलकर रिंकू की हत्या करने की योजना बना ली।

इससे दोनों भाइयों का रास्ता साफ हो रहा था। योजना थी कि रिंकू की मौत के बाद अमित भी गांव में आ जाएगा और शुभम से भी महिला दोबारा बात करने लगेगी।

डिलारी गांव बामनिया पट्टी निवासी रिंकू की पत्नी आंचल को जब दो साल पहले चचेरा भाई अमित ले गया था तो दोनों परिवारों में तनातनी हो गई थी, लेकिन छह माह पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था। समझौता में तय हुआ था कि अमित कभी गांव में नहीं आएगा।

अमित को भी लगता था कि जब तक रिंकू जिंदा है तब तक वह गांव में नहीं जा पाएगा, इसलिए वह उसकी हत्या करनी चाहता था, लेकिन अमित को कोई दूसरा साथी नहीं मिल रहा था।

उधर दो माह पहले रिंकू और शुभम एक जगह बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच शुभम ने अपनी महिला दोस्त से फोन पर बात करनी शुरू कर दी, लेकिन शुभम का मोबाइल फोन बंद हो गया। उसने रिंकू के मोबाइल से महिला दोस्त से बातचीत शुरू कर दी।

तभी रिंकू को उस महिला का नंबर मिल गया। इसके बाद रिंकू ने उस महिला से बात करनी शुरू कर दी। महिला ने शुभम से बात करनी बंद कर दी। इस बात की जानकारी शुभम को हो गई थी कि मेरी महिला दोस्त अब रिंकू से बात कर रही है।

ऐसे में उसने रिंकू की हत्या करने की योजना बना ली। अपने भाई अमित को बताया। वह पहले से ही उसकी हत्या करना चाहता था। ऐसे में दोनों ने मिलकर रिंकू की हत्या करने की योजना बना ली।

खुद ने पी कम शराब, रिंकू को पिलाई ज्यादा

शनिवार की रात दोनों भाइयों ने रिंकू की हत्या करने की योजना बना ली थी। ऐसे में सरकड़ा बिश्नोई गांव में बहन के घर पहुंचकर दोनों ने शराब पीनी शुरू कर दी। शुभम ने कम शराब पी। जिससे उसे नशा न हो, लेकिन रिंकू को अधिक शराब पिला दी। जिसके बाद वह दोनों भाइयों का मुकाबला नहीं कर पाया।

यह भी पढ़ें- घर में ही ऑफिस का मजा: मुरादाबाद में बढ़ा होम वर्कस्पेस का क्रेज, इंटीरियर में लोग करवा रहे ये 4 खास बदलाव