विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद और रामपुर में बारिश बनी काल: बिजली के खंभे से चिपका युवक, संविदा कर्मी की भी करंट से मौत

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:36 PM (IST)

मुरादाबाद और रामपुर में बारिश के दौरान बिजली के करंट से दो लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद में सब्जी ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। तड़के से हो रही बारिश के बीच शनिवार दोपहर बंगला गांव सब्जी मंडी में बिजली के खंभे में करंट उतरने से युवक की मौत हो गई। युवक खंभे से चिपक गया और करंट लगने से मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां इमरजेंसी मेडिकल आफिसर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है। वह बंगला गांव सब्जी मंडी का रहने वाला था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता श्यामी हलवाई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। सुबह से बारिश होने के कारण बिजली के खंभे और आसपास का क्षेत्र पानी से भीगा हुआ था। इसी दौरान युवक बिजली के खंभे के संपर्क में आया और करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

संविदा विद्युत कर्मी की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत

रामपुर। संविदा विद्युत कर्मी की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। मुहल्ला भब्बलपुरी निवासी संविदा कर्मी मंसूर उर्फ वाली शनिवार सुबह 11 बजे विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहा था। सुबह से ही बारिश भी लगातार हो रही है। इसी बीच वह करंट लगने से झुलस गया। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद और हापुड़ को मिलेंगे नए रेलवे स्टेशन: गाजियाबाद-सीतापुर रूट पर बिछेगी 3री और 4थी लाइन