विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक चुनाव में कैप्टन राजीव चौहान ने भरा नामांकन, प्रो. अनिल कुमार बने कार्य परिषद सदस्य

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:31 AM (IST)

कैप्टन डॉ. राजीव चौहान ने बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, जिसमें शिक्षकों के सम्मान और हितों की रक्षा को प्राथमिकता बताया।

बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव नामांकन के दौरान कैप्टन राजीव चौहान समर्थकों के साथ। सौ. हिंदू कालेज

बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव नामांकन के दौरान कैप्टन राजीव चौहान समर्थकों के साथ। सौ. हिंदू कालेज

HighLights

  1. कैप्टन राजीव चौहान ने शिक्षक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

  2. शिक्षकों के सम्मान और हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है।

  3. प्रो. अनिल कुमार गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य नामित।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव के लिए कैप्टन डा. राजीव चौहान ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। भारतीय कृषक दल के महासचिव प्रमोद यादव ने समर्थन पत्र सौंपकर सहयोग का आश्वासन दिया। कैप्टन डा. राजीव चौहान ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और हितों की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने सेवा संबंधी समस्याओं, पदोन्नति, स्थानांतरण, वेतन, कार्य वातावरण, सेवा सुरक्षा और सेवानिवृत्ति सुविधाओं से जुड़े मामलों के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने की बात कही। नामांकन में प्रो धनंजय शरण, डा. अमित वैश्य, डा. दिनेश चहल, डा. अमित कुमार सिंह, डा. अनुपम मिश्रा, डा. कीर्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

प्रो. अनिल कुमार कार्य परिषद के सदस्य नामित

मुरादाबाद। हिंदू कालेज के भौतिकी विभाग के प्रो. अनिल कुमार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है। उनका कार्यकाल दो वर्ष या अग्रिम आदेशों तक रहेगा। प्रो. अनिल कुमार इससे पूर्व उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित गांधी स्मारक महाविद्यालय, सुरजननगर-जयनगर के प्राचार्य भी रह चुके हैं।

उनके नामांकन पर हिंदू कालेज के शिक्षकों ने बधाई दी। प्राचार्य प्रो. एसएस रावत, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार, गजुटा अध्यक्ष प्रो. एपी सिंह, प्रो. संजय शर्मा, प्रो. पूजन प्रसाद, प्रो. शालिनी राय, प्रो. प्रियांश सिंह, डा. जितेंद्र कुमार और विजेंद्र सिंह ने हर्ष जताया।

यह भी पढ़ें- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक चुनाव: बसपा भी तैयारी में... छोटे दल और निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण!