मुरादाबाद समेत 4 रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगे ब्रांडेड सामान, लगेंगे परफ्यूम और एक्सेसरीज के स्टॉल
उत्तर रेलवे मुरादाबाद, बरेली, देहरादून और हरिद्वार स्टेशनों पर परफ्यूम, जूते-चप्पल व एक्सेसरीज के स्टॉल लगाएगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
मुरादाबाद सहित चार स्टेशनों पर परफ्यूम, एक्सेसरीज के स्टॉल।
यात्रियों को स्टेशन पर ही जरूरत का सामान मिलेगा।
स्टॉल आवंटन ई-नीलामी से, आवेदन 26 अक्टूबर 2026 तक।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुरादाबाद मंडल के चार प्रमुख जंक्शनों पर परफ्यूम, जूते-चप्पल और अन्य एक्सेसरीज की बिक्री के लिए स्टॉल आवंटित करने की योजना बनाई है। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही जरूरत का सामान खरीदने की सुविधा मिलेगी। मुरादाबाद, बरेली, देहरादून और हरिद्वार स्टेशन भी इस योजना में शामिल हैं।
रेलवे की ओर से 255 वर्गफीट की स्टॉल आवंटित करने के लिए इच्छुक कारोबारियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि स्टॉल का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। रेलवे ने इससे संबंधित जानकारी इंडियन रेलवे ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (आईआरईपीएस) पोर्टल पर अपलोड की है।
अमृत भारत योजना में नगीना, कोटद्वार व बुलंदशहर के स्टेशन तैयार
अमृत भारत के 19 स्टेशनों में नगीना, कोटद्वार व बुलंदशहर के नए स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। कोटद्वार का स्टेशन पहाड़ों की थीम पर बनाया गया है। इसकी वास्तुकला में पहाड़ी क्षेत्रों की शैली दी गई है।
बुलंदशहर नगीना का 20 करोड़, कोटद्वार का दस करोड़ व बुलंदशहर का 10 करोड़ की लागत से स्टेशन बनाया गया है। तीनों ही स्टेशनों की नई बिल्डिंग बनाई गई है। रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार, क्लास-दो श्रेणी के वेटिंग रूम, स्टेशन मास्टर कक्ष, पार्किंग, दिव्यांगों की पार्किंग, शौचालय,प्लेटफॉर्म समेत स्टशेनों को नए तरीके से बनाया गया।
नगीना व बुलंदशहर में प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट व नया फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। इससे पूर्व धामपुर, बिजनौर, हर्रावाला स्टेशन के उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद फर्जी पासपोर्ट मामला: महफूज और मुकेश ने कितने पासपोर्ट बनाए? अब STF करेगी जांच
