विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली 32 ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर, 30 सुपरफास्ट बन जाएंगी नॉन-सुपरफास्ट

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:11 AM (GMT+05:30)

मुरादाबाद रेल मंडल में नए साल से 32 ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे, जिनमें 30 सुपरफास्ट ट्रेनें नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में आएंगी और दो एक्सप्रेस ट्रेनें सुपरफास्ट बनेंगी।

30 सुपरफास्ट ट्रेनें बन जाएंगी नॉन-सुपरफास्ट।

30 सुपरफास्ट ट्रेनें बन जाएंगी नॉन-सुपरफास्ट।

HighLights

  1. नए साल से 32 ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे।

  2. 30 सुपरफास्ट ट्रेनें अब नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में होंगी।

  3. दो एक्सप्रेस ट्रेनें सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल होंगी।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने और मंडल में संचालित होने वाली 32 ट्रेनों के नंबर नए साल में बदल जाएंगे। इनमें 30 सुपरफास्ट ट्रेनें नान सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल होंगी, जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

एक जनवरी से 12 जनवरी 2027 तक अलग-अलग तारीखों में यह बदलाव लागू होगा। इसके बाद यात्रियों को इन ट्रेनों की नई संख्या से टिकट बुक कराना होगा। रेलवे ने सुपरफास्ट और नॉन सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तन के चलते गाड़ी नंबरों में बदलाव किया है। हालांकि, यात्रियों को ट्रेन के समय में बदलाव की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सभी ट्रेनों के संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, केवल गाड़ी संख्या बदली गई है।

रेलवे के अनुसार टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस (12035) का नंबर एक जनवरी से 15317 और वापसी में दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस (12036) का नंबर 15318 हो जाएगा।

इसी तरह देहरादून-काठगोदाम (12091) का नया नंबर 15315 और काठगोदाम-देहरादून (12092) का 15316 होगा। मुरादाबाद-रामनगर के बीच चलने वाली दोनों जोड़ी ट्रेनों के नंबर भी बदलेंगे। मुरादाबाद-रामनगर (25013) अब 15313 और रामनगर-मुरादाबाद (25014) अब 15314 नंबर से चलेगी।

वहीं, मुरादाबाद-रामनगर (25035) का नया नंबर 15335 और रामनगर-मुरादाबाद (25036) का 15336 होगा। इसके अलावा दरभंगा-जालंधर सिटी (22551) का नंबर 15541, जालंधर सिटी-दरभंगा (22552) का 15542, पटना-साहिबगंज? (22355) का 13255 और वापसी की ट्रेन (22356) का 13256 होगा।

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल (12557) का नंबर 15577 और वापसी में (12558) का 15578 किया जाएगा। राजगीर-नई दिल्ली (12391) का नंबर 13291 और वापसी में (12392) का 13292 होगा।

पांच जनवरी से दिल्ली-काठगोदाम (12038) का नंबर 14044 और काठगोदाम-दिल्ली (12037) का 14043 हो जाएगा। अमृतसर-हरिद्वार (12054) का नया नंबर 14656 और हरिद्वार-अमृतसर (12053) का 14655 होगा। नई दिल्ली-देहरादून (12055) का नंबर 14355 और देहरादून-नई दिल्ली (12056) का 14356 किया जाएगा।

छह जनवरी से अमृतसर-सहरसा (12204) का नंबर 14694 और सात जनवरी से सहरसा-अमृतसर (12203) का 14693 हो जाएगा। जम्मूतवी-काठगोदाम (12208) का नंबर 14696 और काठगोदाम-जम्मूतवी (12207) का 14695 होगा।

काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल (12210) का नंबर 14698 और कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम (12209) का 14697 किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर (12212) का नंबर 14032 और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल (12211) का 14031 होगा।

दो एक्सप्रेस ट्रेनें सुपरफास्ट बनेंगी

रेलवे ने दो ट्रेनों की श्रेणी में भी बदलाव किया है। जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (14670) पांच जनवरी 2027 से सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल होकर 12470 नंबर से चलेगी। वहीं, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस (14669) छह जनवरी से सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल होकर 12469 नंबर से संचालित होगी।

सुपरफास्ट और नान सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तन के फलस्वरूप गाड़ी संख्या बदली गई हैं। निर्धारित तारीखों से नई संख्या लागू होगी। यात्री अपनी यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नया नंबर देखकर ही यात्रा करें।

महेश यादव, सीनियर डीसीएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।