त्योहारों को लेकर मुरादाबाद पुलिस सतर्क, बैठक में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
Peace committee meeting सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों से सक्रिय होकर अपने दायित्व का निर्वहन करने की अपील की गई।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 12:06 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 09:39 PM (IST)
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों से सक्रिय होकर अपने दायित्व का निर्वहन करनेे की अपील की गई।
एएसपी अनिल कुमार यादव ने कहा कि त्योहारों के दौरान हर छोटी और बड़ी घटना की जानकारी अफसरों को दें। सामाजिक सद्भाव का माहौल बनाकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान एसीएम द्वितीय प्रबुद्ध सिंह, सिविल लाइंस थाना प्रभारी योगेन्द्र कृष्ण यादव, अपराध निरीक्षक गजेन्द्र त्यागी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें