विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद: हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाने वाली सहेली गिरफ्तार, मतांतरण की साजिश का हुआ खुलासा!

Published: Sat, 28 Mar 2026 04:55 PM (IST)

मुरादाबाद के बिलारी में एक हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाने और मतांतरण का दबाव बनाने के आरोप में एक छात्रा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. पुलिस ने पांच छात्राओं के खिलाफ दर्ज की थी प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बिलारी क्षेत्र में हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाने वाली एक आरोपित छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपनी साथी छात्रा के साथ मिलकर हिंदू छात्रा पर मतांतरण करने का दबाव बनाया था और मांस भी खिलाया था। पुलिस ने इस मामले में 22 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपित छात्रा को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

बिलारी के मुहल्ला अब्दुल्ला दक्षिणी निवासी एक युवक ने 22 जनवरी को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि बहन बिलारी के इंटर कालेज की छात्रा हैं। साथ ही बहन शाहुकुंज कालोनी में कोचिंग के लिए भी जाती है। उसके साथ में ही उसकी कक्षा में पढ़ने वाली पांच छात्राएं भी कोचिंग करती है।

पांचों छात्राएं साजिश के साथ बहन का मतांतरण कराने का प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं वह अपने धर्म की विशेषता बताते हुए कई बार बुर्का भी पहनाया है। इसकी जानकारी एक वीडियो प्रसारित होने के बाद हुई। इतना ही नहीं पांचों आरोपितों ने छात्रा को मांस भी खिलाया और अपने धर्म की अच्छाई बताई। जिससे छात्रा मतांतरण कर ले।

कोचिंग सेंटर के बाहर बुर्का पहनाने का वीडियो प्रसारित होने पर यह मामला तूल पकड़ गया था और कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बिलारी पुलिस से इस मामले की गहराई से जांच कराने की मांग उठाई थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पांच आरोपित छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

शुक्रवार को पुलिस ने बिलारी के सहसपुर गांव निवासी 17 वर्षीय आरोपित छात्रा को दोपहर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एक आरोपित छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के 'अरबपतियों' का खुला राज: मंच पर मिली शील्ड, लेकिन बैंक बैलेंस में निकला कुछ और!