विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में हादसा: पिज्जा रेस्टोरेंट में फटा सिलिंडर, धमाके से दरकीं मकान की दीवारें, 5 घायल

Published: Fri, 02 Oct 2026 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2026 01:02 PM (IST)

मुरादाबाद के अगवानपुर में एक पिज्जा रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके में रेस्टोरेंट संचालक ...और पढ़ें

सिलिंडर में धमाके बाद दीवारों में आई दरार

सिलिंडर में धमाके बाद दीवारों में आई दरार

HighLights

  1. रेस्टोरेंट संचालक भी हुआ घायल

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अगवानपुर में पिज्जा रेस्टाेरेंट में शुक्रवार सुबह सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इसके बाद सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। दुकान के अलावा मकान के दरवाजे टूट गए और दीवारों में दरार आ गई।

सिलिंडर की चपेट में आकर रेस्टाेरेंट संचालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कासमास अस्पताल में भर्ती कराया है। शेरुआ चौराहा निवासी दीन दयाल का मकान है।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 12.50.57 PM (1)

मकान में ऊपर परिवार रहता है जबकि नीचे दुकान बनी हुई है। उन्हीं दुकानों में अगवानपुर निवासी ब्रजपाल पिज्जा रेस्टाेरेंट चलाते हैं। शुक्रवार सुबह रेस्टाेरेंट खुला। करीब 10.20 बजे कर्मचारी पिज्जा बनाने लग गए।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 12.50.57 PM (2)

तभी सिलिंडर ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इससे रेस्टोरेंट के दरवाजे टूट गए और मकान की दीवार में दरारें आ गई। तेज धमाका होने के चलते आसपास के लोगों में खलबली मच गई। रेस्टारेंट में शिवम, अरुण, यश, ब्रजपाल समेत पांच लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 5 लाख लोगों को 'दम' लगाने का शौक: हाई कोर्ट की रोक के बाद भी बार से लेकर पार्टियों तक सुलग रहा हुक्का