Move to Jagran APP

Moradabad Panchayat Chunav Result 2021 : दोपहर बाद आने लगेंगे ज‍िला पंचायत सदस्‍य के चुनाव परिणाम

कुंदरकी के सपा विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान के छोटे भाई अपने गांव डोमघर से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव बुरी तरह से हार गए हैं। उन्हें सिर्फ 100 मत मिले हैं जबकि वार्ड 23 से विधायक की पुत्रवधू सबा परवीन बढ़त बनाए थीं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 12:56 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 12:56 PM (IST)
Moradabad Panchayat Chunav Result 2021 : दोपहर बाद आने लगेंगे ज‍िला पंचायत सदस्‍य के चुनाव परिणाम
सपा विधायक की जंग के बीच बसपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई।

मुरादाबाद, जेएनएन। कुंदरकी के सपा विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान के छोटे भाई अपने गांव डोमघर से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव बुरी तरह से हार गए हैं। उन्हें सिर्फ 100 मत मिले हैं जबकि वार्ड 23 से विधायक की पुत्रवधू सबा परवीन बढ़त बनाए थीं। दूसरे नंबर बसपा के प्रत्याशी मुहम्मद रफी थे। बिलारी विधायक की भाभी शबनम जहां तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही हैं। लेकिन, तड़के में बसपा के मुहम्मद रफी 1200 वोटों से आगे हो गए हैं।

loksabha election banner

भाजपा नेता डाक्टर शैफाली सिंह भी जीत की और बढ़ रही हैं। वह निर्दलीय प्रत्याशी ओमकार सिंह से 1600 वोटों के आगे हैं। वार्ड 22 से सपा समर्थित मुहम्मद नावेद 1500 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर शानेरब बसपा का प्रत्याशी हैं। वार्ड-19 से मुनाजिर हुसैन 600 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर हाजी अकरम चल रहे हैं। वार्ड-12 पर सपा के नाजिम अली सैफी आगे चल रहे हैं। इसी वार्ड में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह का गांव आता है। वार्ड -11 से सपा के मुकेश यादव आगे हैं। वह दूसरी बार इस वार्ड से मैदान में हैं। इसी वार्ड में कांठ के भाजपा विधायक राकेश कुमार उर्फ चुन्नू का गांव आता है। कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसानों की नाराजगी का फायदा उठाने के लिए रालोद ने इन वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। रालोद के प्रत्याशी उतारने से भाजपा को यहां नुकसान हो रहा है। वार्ड-14 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से सपा के डाक्टर नवरत्न आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिजाउल्ला चौधरी के परिवार से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.