UP News: पति ने पत्नी पर ही प्रेमी के साथ मिलकर जहर देने का लगाया आरोप, बोला-साढू के साथ हैं अवैध संबंध
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी एक पल्लेदार मजदूर ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाया। खाना खाने के बाद पल्लेदार की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी एक पल्लेदार मजदूर ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाया। खाना खाने के बाद पल्लेदार की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पल्लेदार का आरोप है कि उसकी पत्नी ने पहले भी जहर देने का प्रयास किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस अफसरों ने कोई शिकायत नहीं मिलने की जानकारी दी है।
साढू के साथ हैं अवैध संबंध
कोतवाली थाना क्षेत्र के कंजरी सराय मुहल्ला अशोक नगर निवासी यूसुफ पल्लेदारी का काम करता हैं। यूसुफ ने बताया की उसकी शादी मैनाठेर थाना क्षेत्र के लालपुर बस्तौर गांव निवासी महिला के साथ 14 मई 2011 को हुई थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साढू से अवैध संबंध है। जिसका उसे पता चल गया। जिसके बाद वह लगातार उसकी हत्या करने की साजिश रच रही है।
आरोप है कि मंगलवार की दोपहर उसकी पत्नी ने खाने में दाल रोटी बनाई थी। खाना खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद स्वजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि इस मामले में लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।