विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद से लापता दो बहनें गुरुग्राम में मिलीं, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल से मिला सुराग

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:15 PM (IST)

मुरादाबाद से लापता हुईं दो चचेरी-तहेरी बहनें हरियाणा के गुरुग्राम में मिलीं। पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया, कोर्ट में उन्होंने अपनी मर्जी से जाने की बात कही।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. मुरादाबाद से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं।

  2. पुलिस ने सीसीटीवी और कॉल डिटेल से गुरुग्राम में खोजा।

  3. दोनों बहनों ने कोर्ट में अपनी मर्जी से जाने की बात कही।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पाकबड़ा निवासी दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोनों की उम्र करीब 14 वर्ष है और दोनों चचेरी-तहेरी बहनें है।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल के जरिए हरियाणा के गुरुग्राम पहुंच गई। दोनों बहनें गुरुग्राम में मिल गईं। सोमवार को पुलिस ने दोनों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए।

उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से गईं थीं। पुलिस ने दोनों को स्वजन की सुपुर्दगी में दे दिया है।

पाकबड़ा क्षेत्र के कैलसा रोड स्थित वेलकम कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बेटी और भाई की बेटी 15 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर में किसी को बताए बिना कहीं चली गईं।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी। रविवार की शाम दोनों बहनें गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर मिल गई।

यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र निभा रहे परशुराम-राम का किरदार तो सगी बहनें बनीं सीता-कैकेई, रामलीला के मंच पर जीवंत हो रहे रिश्ते