मुरादाबाद में ट्रैप केज में फंसा तेंदुआ, अब तक वन विभाग ने 17 तेंदुओं का किया रेस्क्यू
वन विभाग ने मुरादाबाद के बलिया बल्लभगढ़ गांव में एक तेंदुए को ट्रैप केज में फंसाकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। मानव-तेंदुआ ...और पढ़ें
HighLights
मुरादाबाद में ट्रैप केज में फंसा एक तेंदुआ।
वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जिले में अब तक 17 तेंदुओं का सफल रेस्क्यू।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मानव-तेंदुआ संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में शुक्रवार को एक और सफलता मिली।
ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ में लगाए गए ट्रैप केज में एक तेंदुआ फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
वन विभाग की ओर से क्षेत्र में तेंदुओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही संभावित आवाजाही वाले स्थानों पर ट्रैप केज लगाए गए हैं।
ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाने की सलाह दी जा रही है। विभाग के अनुसार, जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 17 तेंदुओं का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
