करवाचौथ पर भारी पड़ी एक गलती: चांद दिखे बिना पत्नी ने तोड़ा व्रत, गुस्से में पति ने पी लिया कीटनाशक
मुरादाबाद में करवाचौथ के दिन पत्नी सोनम ने चांद देखे बिना व्रत खोल दिया, जिससे पति अमित नाराज़ हो गया। ...और पढ़ें

कीटनाशक दवाई पीने के बाद हालत बिगड़ने पर अमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। करवाचौथ का त्योहार, जिसे पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और लंबी उम्र की कामना का प्रतीक माना जाता है, लेकिन मुरादाबाद में बादलाें के बीच छिपे चांद को देखे बिना पत्नी सोनम ने व्रत खोला तो पति अमित इतना नाराज हो गया कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी अमित की पत्नी सोनम ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा था। आसमान में बादल नहीं होने के चलते चांद दिखाई नहीं दे रहा था।
तमाम महिलाओं को चांद दिखाई नहीं दिया था और उन्होंने अपना व्रत खोल दिया था। सोनम ने भी जब व्रत खोलने की तैयारी कि तो अमित ने मना कर दिया। कहां जब तक चांद दिखाई नहीं देगा व्रत नहीं खोलना।
मगर, सोनम ने आसमान में बादल होने की बात कहते हुए व्रत खोल दिया। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। रात भर में पति पत्नी में विवाद चलता रहा।
रात में किसी वक्त अमित ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन शुक्रवार को अमित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: 1.02 अरब का ROB और High-Tension लाइन का 'पेच', अब 2027 तक झेलना पड़ेगा जाम और धूल!