मुरादाबाद के कांठ में हो रही गोमांस की तस्करी, पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार
कांठ थाना क्षेत्र में गोमांस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की गई। कांठ थाने के उपनिरीक्षक ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मुहल्ला फरीजगंग उमरी कला निवासी रिहाना पत्नी सदाकत के घर में गोवंशीय पशुओं की मीट बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी।
By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 06:48 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 06:48 AM (IST)
मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र में गोमांस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की गई। कांठ थाने के उपनिरीक्षक ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मुहल्ला फरीजगंग उमरी कला निवासी रिहाना पत्नी सदाकत के घर में गोवंशीय पशुओं की मीट बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी।
पुलिस ने आरोपित के घर में छापेमारी की कार्रवाई की। जिस पर घर से 55 किलो गोवंशीय मांस बरामद किया गया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें