विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में सर्राफा व्यापारी के नौकर से 19 लाख की लूट, चाकू की नोक पर वारदात को दिया अंजाम

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:24 AM (IST)

मुरादाबाद में सर्राफा व्यापारी के नौकर से चाकू की नोक पर 19 लाख रुपये के सोने के आभूषण और नकदी ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मुरादाबाद में सर्राफा व्यापारी के नौकर से 19 लाख की लूट।

  2. चाकू की नोक पर चार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम।

  3. पुलिस जांच में नौकर पर ही सोना गायब करने का आरोप।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। चार लुटेरों ने मंडी चौक के सर्राफ के नौकर को सिरसवां दोराहे से जामा मस्जिद की ओर जाने वाले मार्ग पर दादूपुर गांव के पास घेरकर चाकू की नोंक पर 107.210 ग्राम सोने के आभूषण व 5.60 लाख रुपये लूट लिए। सीओ ठाकुरद्वारा और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि देर रात पूरे मामले में आई तहरीर कुछ और ही कहानी बयां करती दिखी।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर में महारानी ज्वैलर्स के स्वामी फिरोज खान ने लूट के संबंध में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने शंकर पर ही सोना व नकदी गायब करने का आरोप लगाया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

शहर के पीतल नगरी निवासी शंकर कश्यप मंडी चौक स्थित श्री बाला जी ज्वैलर्स के मालिक संग्राम पाटिल के यहां पांच साल से नौकरी करता है। शंकर के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे वह वसूली करके बाइक से लौट रहा था। भोजपुर क्षेत्र में दादूपुर गांव के पास खेत से निकले लुटेरों ने उसे घेरकर लिया और आभूषण व नकदी लूटने के बाद जंगल की तरफ भाग गए।

हालांकि, पुलिस को पूरी कहानी में कई पेंच नजर आ रहे हैं। शंकर के अनुसार, वह रविवार शाम करीब पांच बजे भोजपुर के महारानी ज्वैलर्स पर पहुंचा था। यहां से करीब 5:45 बजे डिलारी के लिए निकला। ज्वैलर्स से उसने पांच लाख रुपये लिए नकद और 107.210 ग्राम सोना साथ लिया था।

सोने की कीमत करीब 13.40 लाख रुपये है। इसके बाद डिलारी के दूसरे छोटे सर्राफ से भी करीब 60 हजार रुपये लिए। पुलिस शंकर की दिनभर व लूट के बाद की गतिविधि की भी जांच कर रही है। जिन सर्राफों से उसने रकम और सोना लिया, उनके बयान भी लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में जन्मदिन पर 12वीं के छात्रों ने जूनियर की खींची पैंट, स्कूल प्रबंधन ने 4 को निकाला बाहर