विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवतियों में इटालियन और टर्किश गहनों का क्रेज, मुरादाबाद के बाजारों में ब्रेसलेट और हार की बढ़ी डिमांड

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:28 PM (IST)

मुरादाबाद में युवतियों के बीच इटालियन और टर्किश डिजाइन की जूलरी का क्रेज बढ़ रहा है, जिसकी खास डिज़ाइन और बारीक फिनिशिंग उन्हें आकर्षित कर रही है।

गंज बाजार स्थित ज्वेलर्स शो रूम में इटालियन हार पसंद करती युवती। फोटो- जागरण

गंज बाजार स्थित ज्वेलर्स शो रूम में इटालियन हार पसंद करती युवती। फोटो- जागरण

HighLights

  1. युवतियों में इटालियन और टर्किश जूलरी का क्रेज बढ़ा।

  2. मुरादाबाद के बाजारों में सोने व आर्टिफिशियल विकल्प मौजूद।

  3. बारीक फिनिशिंग और आकर्षक डिजाइन ग्राहकों को लुभा रहे।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। फैशन के बदलते ट्रेंड के साथ युवतियों में इटालियन डिजाइन की जूलरी का क्रेज बढ़ रहा है। इसकी खास डिजाइन, चमक और बारीक फिनिशिंग उन्हें आकर्षित कर रही है। शहर के गंज, कांठ रोड और अमरोहा गेट स्थित ज्वेलर्स और आर्टिफिशियल जूलरी बाजार में इटालियन और टर्किश हार के डिजाइन और आभूषण पसंद किए जा रहे हैं।

खास बात यह है कि अब ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार दोनों तरह की जूलरी में विकल्प तलाश रहे हैं। उनमें युवतियों को नया ट्रेंड होने के कारण इटालियन हार और अंगूठियां पसंद आ रही हैं। उनके डिजाइनों पर महिलाएं भी ज्वैलर्स के पास ऐसे डिजाइन के ऑर्डर दे रही हैं।

रिंग और हार बने युवतियों की पहली पसंद

सोने की जूलरी के साथ इन दिनों बाजारों में आर्टिफिशियल में हल्के वजन की चेन, आकर्षक पेंडेंट सेट, रिंग और हार युवतियों की पसंद बन रहे हैं। गंज बाजार में इन दिनों सोने की जूलरी में कई डिजाइन पहुंचे हैं। सोने की 22 और 18 कैरेट में जूलरी बाजार में पहुंची है।

इटालियन डिजाइन में रिंग सेट, पेंडेंट सेट और हार की नई वैरायटी आई है। 19 कैरेट के एक हार की कीमत करीब 2.46 लाख रुपये है। डिजाइन और फिनिशिंग के चलते ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं।

आर्टिफिशियल जूलरी का भी क्रेज

वहीं, आर्टिफिशियल जूलरी में भी इटालियन डिजाइन का प्रभाव दिखाई दे रहा है। कम बजट में आकर्षक लुक देने वाले ईयररिंग्स, नेकलेस, चोकर और पेंडेंट सेट युवतियों को पसंद आ रहे हैं। इनकी खासियत है कि अलग-अलग रंगों और डिजाइन में उपलब्ध होने के कारण इन्हें कपड़ों के साथ मैच करके पहना जा सकता है।

शादी समारोह से लेकर पार्टी और सामान्य आयोजनों तक के लिए इनकी मांग रहती है। बाजार में आर्टिफिशियल में जूलरी में ऐसे डिजाइन दो हजार से छह हजार तक हार के सेट मौजूद हैं, वहीं सोने में 19 ग्राम के हार की कीमत लगभग ढाई लाख तक है। विक्रेताओं के अनुसार कम वजन में कम कीमत पर भी आभूषण उपलब्ध हैं।

युवतियां अब जूलरी में केवल पारंपरिक डिजाइन तक सीमित नहीं हैं। वे ऐसे आभूषण पसंद कर रही हैं, जिन्हें वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के परिधानों के साथ पहना जा सके। -अंकित, आर्टिफिशियल, विक्रेता।


जूलरी में निवेश और पहनने के उद्देश्य से खरीदारी के साथ फैशनेबल डिजाइन की मांग बनी हुई है। हमारे पास कई आर्डर पहुंचे हैं, सोने में भी 18 और 22 कैरेट में कई डिजाइन आये हैं। -हर्षित, ज्वैलर्स।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।