Move to Jagran APP

मुरादाबाद की आबोहवा हो रही प्रदूषित, जानिए क्या है वजह moradabad news

शहर की आबोहवा प्रदूषित होती जा रही है। हवा के गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में लगातार वृद्धि होती जा रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 08:19 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 08:19 AM (IST)
मुरादाबाद की आबोहवा हो रही प्रदूषित, जानिए क्या है वजह moradabad news
मुरादाबाद की आबोहवा हो रही प्रदूषित, जानिए क्या है वजह moradabad news

मुरादाबाद। शहर की आबोहवा प्रदूषित होती जा रही है। हवा के गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में लगातार वृद्धि होती जा रही है। सोमवार को शहर का एक्यूआइ तीन सौ के पार पहुंचा गया, जो कि सामान्य से छह गुना अधिक है। इस माह में यह पहली बार है जब एक्यूआइ तीन सौ के पार पहुंचा हो, करनाल देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। मुरादाबाद का 302 और करनाल का एक्यूआइ 323 दर्ज किया गया।
शहर की स्थिति पर नजर डाले तो जैसे-जैसे दिन ढलता गया, एक्यूआइ का स्तर बढ़ता गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह साढ़े दस बजे एक्यूआइ 254 दर्ज किया गया, वहीं शाम साढ़े छह बजे 293, साढ़े सात बजे 299 और रात साढ़े आठ बजे 302 दर्ज किया गया। ऐसे में प्रदूषित हवा से शहरवासियों की मुसीबतें बढऩे वाली है। जानकारों के मुताबिक, इस स्थिति में जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, वहीं चर्म रोग की समस्या भी उत्पन्न होगी।  -------
हवा की गुणवत्ता का यह है पैमाना :
0-50    अच्छा
51-100  संतोषजनक
101-200 औसत
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-450 गंभीर
451-500 खतरनाक
-------
देश के टॉप टेन प्रदूषित शहर :
शहर          एक्यूआइ
करनाल         323
मुजफ्फरनगर    309
पानीपत         307
मुरादाबाद       302
ग्रेटर नोएडा     290
यमुनानगर       288
गाजियाबाद     278
नोएडा           275
हापुड़            263
फरीदाबाद       252
नोट ::: आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार।
---------

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.