विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होमगार्ड भर्ती की दौड़ लॉंग रेस के दौरान अचानक गश खाकर गिरे युवती और युवक, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:48 PM (IST)

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान लंबी दौड़ में एक युवती और एक युवक बेहोश होकर गिर ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नौवीं वाहिनी पीएसी मैदान में चल रही होमगार्ड भर्ती के दौरान सोमवार सुबह फिजिकल टेस्ट में एक युवती और एक युवक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। लॉन्ग रेस के दौरान दोनों अचानक गश खाकर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पीएसी मैदान पहुंचे थे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण कराए जा रहे थे। इसी दौरान बिजनौर के स्योहारा निवासी 28 वर्षीय सुनीता और अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव सारा खुर्द निवासी 31 वर्षीय पुष्पेंद्र की हालत बिगड़ गई।

दोनों कुछ दूरी तक दौड़ने के बाद मैदान में गिर पड़े। अभ्यर्थियों के गिरते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, भर्ती स्थल पर पहले से तैनात पुलिसकर्मी सतर्क थे।

उन्होंने तत्काल दोनों को प्राथमिक सहायता दिलाई और जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई।

यह भी पढ़ें- घर में ही ऑफिस का मजा: मुरादाबाद में बढ़ा होम वर्कस्पेस का क्रेज, इंटीरियर में लोग करवा रहे ये 4 खास बदलाव