विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगाते समय गश खाकर गिरा अभ्यर्थी, मौत

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:16 AM (IST)

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बरेली के शिवम यादव की दौड़ते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

दौड़ में अभ्यर्थी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

दौड़ में अभ्यर्थी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

HighLights

  1. होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में घटना।

  2. बरेली के शिवम यादव की दौड़ते समय मौत।

  3. बेटे की मौत से पिता विनोद यादव की भी तबीयत बिगड़ी।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगाते समय बरेली के अभ्यर्थी शिवम यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

अंतिम राउंड से करीब 50 मीटर पहले वह गश खाकर मैदान में गिर पड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर मोर्चरी पहुंचे पिता विनोद यादव की भी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली के मढ़ीनाथ मुहल्ला निवासी शिवम यादव ने होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को नौवीं वाहिनी पीएसी में उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को ग्राउंड के 12 चक्कर पूरे करने थे। शिवम 11 चक्कर पूरे कर चुके थे।

अंतिम राउंड के दौरान करीब 50 मीटर पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े। मैदान में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 10.11.01 AM (1)

इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बेटे की मौत की सूचना पर पिता विनोद यादव मोर्चरी पहुंचे। बेटे का शव देखते ही वह बेसुध होकर गिर पड़े। उनकी हालत बिगड़ने पर पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार सिविल लाइंस और नागफनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- UP में पूर्व अग्निवीरों को मिली राहत, परिवहन विभाग में 20 प्रतिशत का आरक्षण और उम्र सीमा में छूट का ऐलान