मुरादाबाद होमगार्ड भर्ती: बारिश बनी बाधा, 351 अभ्यर्थियों की दौड़ स्थगित; अब इस दिन मिलेगा मौका
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान बारिश के चलते 351 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) स्थगित कर दी ...और पढ़ें

नौंवी वाहिनी पीएसी में होमगार्ड भर्ती दौड़ परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नौवीं वाहिनी पीएसी में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान बरसात के कारण पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में गुरुवार को 351 अभ्यर्थियों की दौड़ नहीं हो सकी।
तीसरे दिन 1050 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। 350-350 अभ्यर्थियों के चार राउंड निर्धारित किए गए थे। पहले तीन राउंड में 661 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, जबकि 44 अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में दौड़ पूरी नहीं कर सके।
इसी दौरान दौड़ते समय पांच अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौथे राउंड की दौड़ शुरू होते ही तेज बारिश शुरू हो गई।
मैदान में पानी भरने और फिसलन की स्थिति को देखते हुए दौड़ रोकनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण दौड़ से वंचित रहे 351 अभ्यर्थियों को नई तारीख दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में हैरान करने वाला केस: 28 दिन के नवजात के पेट में पल रहा था भ्रूण, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
