Move to Jagran APP

Moradabad Hindu College : मुरादाबाद में हिंदू कालेज के शिक्षक संघ अध्यक्ष और प्राचार्य में तनातनी, जानिये क्या है विवाद का कारण

Moradabad Hindu College हिंदू कालेज में शिक्षक संघ व प्राचार्य के बीच तनातनी बनी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। अध्यक्ष का आरोप है कि प्राचार्य लोकतांत्रिक तरीके से चयनित शिक्षक संघ की मांगों को मानने से इन्कार कर रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 04:12 PM (IST)
Moradabad Hindu College : मुरादाबाद में हिंदू कालेज के शिक्षक संघ अध्यक्ष और प्राचार्य में तनातनी, जानिये क्या है विवाद का कारण
आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने शिक्षक संघ की मांगे नहीं मानते प्राचार्य

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Hindu College : हिंदू कालेज में शिक्षक संघ व प्राचार्य के बीच तनातनी बनी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। हिंदू कालेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा.रमाकांत ठाकुर का आरोप है कि प्राचार्य लोकतांत्रिक तरीके से चयनित शिक्षक संघ की मांगों को मानने से इन्कार कर रहे हैं। गुरुवार को शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य डा. बीबी सिंह से मिला। इस दौरान शिक्षक संघ अध्यक्ष डा.रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षकों की मांगों को लेकर पहुंचे। इस दौरान प्राचार्य व अध्यक्ष में कहा सुनी हुई।

loksabha election banner

अध्यक्ष ने प्राचार्य पर लोकतांत्रिक तरीके से चयनित शिक्षक की मांगों को नहीं मानने पर नियमों का उल्लंघन बताया और शिक्षकों में भी मतभेद व भेदभाव का आरोप लगाया है। इधर, प्राचार्य ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि शिक्षकों की जिन मांगों को वह उठा रहे हैं, उस पर प्रबंधन तंत्र अवगत कराया जा चुका है। नेट ग्रेड भी दिया जा रहा है, लेखा पर्ची भी देंगे। यही नहीं शिक्षकों को स्थाई करने पर भी प्रबंध तत्र स्तर से प्रक्रिया जारी है। मैंने एक मांग मानने से इन्कार किया है, इसी को लेकर आरोप लगाए हैं।

शिक्षक संघ चाहता है कि प्राचार्य कक्ष की बजाए विभाग स्तर पर हस्ताक्षर रजिस्टर पर रखवाया जाए। जिससे फर्जी रूप से हस्ताक्षर करके वेतन बिल के साथ लगवाने का खेल कर सकेंगे। इसको अध्यक्ष डा.रमाकांत ने प्राचार्य पर ही इस मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्राचार्य की जानकारी में होते हुए भी रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर करवाकर वेतन बिल पास किया जा रहा है। आरोप है कि दो साल से न तो यूजीसी नेट का मूल्यांकन हुआ है जबकि 22 सितंबर तक आखिरी तिथि है।

हिंदू कालेज के प्राचार्य डा. बीबी सिंह ने बताया कि शिक्षक संघ अध्यक्ष के आरोप गलत हैं। शिक्षकों की सभी समस्याएं प्रबंध तंत्र की जानकारी पहुंचाते रहते हैं। शिक्षकों को स्थाई करने, नेट ग्रेड देने व लेखा की रसीद देने समेत भी समस्याओं का निस्तारण के लिए प्रयासरत हैं। शिक्षक संघ विभगों में रजिस्टर रखवाना चाहता है, जिसका दुरुपयोग होगा। यही मांग मानने से इन्कार करने पर आरोप लगाए हैं।

हिंदू कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. रमाकांत ठाकुर ने बताया कि प्राचार्य लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए शिक्षक संघ की मांगों को नहीं सुनते। जबकि खुद शिक्षक संघ के चुनाव में उन्होंने मतदान किया था। उन्हीं के संरक्षण में रजिस्टर पर कुछ शिक्षकों से फर्जी हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। वह शिक्षकों में मतभेद बढ़ाने का काम ज्यादा करते हैं। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ मांग पत्र सौंपता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.