विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! लाल चटनी और दाल में केमिकल वाले रंगों का हो रहा इस्तेमाल, जांच में दो नमूने फेल

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:53 AM (IST)

मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी चुंगी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 20 नमूनों की जांच की, जिसमें लाल चटनी और दाल के दो नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. खाद्य सुरक्षा विभाग ने 20 नमूनों की जांच की।

  2. लाल चटनी और दाल के दो नमूने फेल हुए।

  3. कारोबारियों को FSSAI नियमों की जानकारी दी गई।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गुलाबबाड़ी चुंगी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग के जांच अभियान के दौरान 20 खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें दो नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले।

लाल चटनी में रंग और दाल में रंग से संबंधित अनियमितताएं सामने आईं। हालांकि, विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि नमूनों में किस प्रकार के रंग का इस्तेमाल किया गया था।

अभियान के दौरान 23 खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें निर्देश दिए गए कि खाद्य सामग्री और उसके घटकों की खरीद केवल भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) से लाइसेंस प्राप्त स्रोतों से ही करें।

यह भी पढ़ें- सस्ती चायपत्ती में मिला 5 गुना ज्यादा आयरन: पेट दर्द और उल्टी का खतरा, चुंबक से ऐसे करें मिलावट की पहचान