Move to Jagran APP

भारत चीन सीमा पर शहीद हुए चंदाैसी के जवान काे नम आंखों से दी विदाई, सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

मुरादाबाद जेएनएन। अरुणाचल प्रदेश स्थित चीन सीमा एलएसी पर शहीद हुए जवान प्रदीप यादव को नम आंखों से विदाई दे दी। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखों से आंसू तो टपक रहे थे लेकिन देश प्रेम का जज्बा इतना था कि हर कोई जयकारे लगा रहा था।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 06:20 PM (IST)
भारत चीन सीमा पर शहीद हुए चंदाैसी के जवान काे नम आंखों से दी विदाई

मुरादाबाद, जेएनएन। अरुणाचल प्रदेश स्थित चीन सीमा एलएसी पर शहीद हुए जवान प्रदीप यादव को नम आंखों से विदाई दे दी। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखों से आंसू तो टपक रहे थे, लेकिन देश प्रेम का जज्बा इतना था कि हर कोई जयकारे लगा रहा था। जिलाधिकारी, एसपी, राज्यमंत्री के अलावा अन्य नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी नंदराम सिंह यादव के चार बेटे हैं। इसमें से तीन बेटे सेना में हैं। तीसरे नंबर के बेटे प्रदीप यादव (32) वर्ष 2009 में आइटीबीपी (तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) में भर्ती हुए थे। जब वर्ष 2020 में चीन सीमा पर विवाद हुआ तो प्रदीप यादव को भी अरुणाचल प्रदेश से सटी चीन सीमा एलएसी पर तैनात कर दिया था। शुक्रवार को वह साथी जवानों के साथ अपने कैंप से 400 मीटर ऊंची पहाड़ की चोटी पर पेट्रोलिंग कर रहे थे।

वह एक पाइप के सहारे पहाड़ की चोटी पर जा रहे थे। उस समय वहां बर्फबारी हो रही थी। तभी पाइप से फिसल गए और चोटिल हो गए। हादसे के बाद उच्च अधिकारियों ने घायल होने की जानकारी फोन द्वारा जवान की पत्नी अनीता को दी। इसके बाद दोपहर 12 बजे सेना के अधिकारियों ने प्रदीप यादव के शहीद होने की पुष्टि की। उधर पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार की रात प्रदीप यादव का शव दिल्ली पहुंच गया।

रविवार को सुबह आइटीबीपी के एक इंस्पेक्टर जीवन सिंह 18 जवानों के साथ प्रदीप का शव लेकर गांव चितौरा में पहुंचे। सेना के वाहनों को आता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सबसे पहले शव को प्रदीप यादव के घर लाया गया। यहां पर शहीद की पत्नी अनीता यादव, बेटा अक्षद, पिता नंदराम सिंह यादव, राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिलाधिकारी संजीव रंजन, एसपी चक्रेश मिश्रा, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, सीओ अशोक गोपाल सिंह, कोतवाल देवेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर वरुण कुमार, यातायात प्रभारी अनुज मलिक, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, भारत सिंह यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल चाैहान, नीलेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, कृष्ण मुरारी शंखधार, सतीश प्रेमी आदि ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवान के शव का अंतिम संस्कार किया। आइटीबीपी के जवानों ने सलामी दी, तो लोगों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.