Move to Jagran APP

पॉलीटेक्निक का परीक्षा परिणाम जारी, अब प्रवेश का इंतजार, जानिए क‍िस ट्रेड में क‍ितनी है सीट

पॉलीटेक्निक का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। अब प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी गई है। राजकीय व महिला पॉलिटेक्निक में हैं कुल 480 सीटें हैं। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रथम व द्वितीय वर्ष में 261 सीटों पर प्रवेश होंगे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 06:02 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 06:02 PM (IST)
पॉलीटेक्निक का परीक्षा परिणाम जारी, अब प्रवेश का इंतजार, जानिए क‍िस ट्रेड में क‍ितनी है सीट
महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य राजन सिंह का कहना है कि एक दो दिन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मुरादाबाद। राज्य पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया है। अब छात्र एवं छात्राओं को प्रवेश का इंतजार है। इस बार कोरोना के दृष्टिगत प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन ही रखा गया है। च्वाइस लॉक करने से लेकर सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन ही होंगी।

loksabha election banner

छात्र को सीट अलॉट होने के बाद ही संबंधित पॉलिटेक्निक में उसके प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मुरादाबाद के राजकीय व महिला पॉलिटेक्निक में भी नए सत्र से प्रवेश की उम्मीद जग गई हैं। महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य राजन सिंह का कहना है कि एक दो दिन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला पॉलिटेक्निक में 255 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रथम व द्वितीय वर्ष में 261 सीटों पर प्रवेश होंगे।

कहां कितनी सीटें

राजकीय पॉलिटेक्निक - ब्रांच सामान्य सीट

ईडब्लूएस                      सिविल

60                               15

इलेक्ट्रॉनिक

60                              15

मकैनिकल

60                           15

द्वितीय वर्ष ग्रुप के ब्रांच सीट

सिविल-6

इलेक्ट्रॉनिक-6

मकैनिकल-6

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक ब्रांच सामान्य सीट

ईडब्लूएस          कम्प्यूटर साइंस

60                  15

इलेक्ट्रॉनिक

60                   15

इलेक्ट्रिकल

60                 15

द्वितीय वर्ष ग्रुप के ब्रांच सीट

कम्प्यूटर साइंस-8

इलेक्ट्रॉनिक-8

इलेक्ट्रिकल-8

विकलांग कोटा- 5

ठाकुरद्वारा पॉलिटेक्निक ब्रांच सामान्य सीट

ईडब्लूएस    मैकेनिकल

60               15

आर्किटेक्चर

60                15


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.