विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाई संग प्रैक्टिकल देने जा रही थी छात्रा, रास्ते में बेकाबू डंपर ने छीनी जिंदगी; भाई जिंदगी और मौत से जूझ रहा

Published: Fri, 11 Sep 2026 07:10 PM (IST)

मुरादाबाद में भाई के साथ प्रैक्टिकल देने जा रही बीए की छात्रा नेहा की डंपर की टक्कर से मौत हो ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भाई के साथ बाइक से कालेज में प्रैक्टिकल देने जा रही बीए की छात्रा नेहा को उत्तराखंड की तरफ से आ रहे डंपर ने रौंद दिया। हादसे में रामपुर के टांडा निवासी छात्रा की मौत हो गई। जबकि इनका भाई शिवम कुमार घायल हो गए। चालक डंपर को छोड़ भाग गया। घायल को रामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस चालक की तलाश में लगी है।

जिले में डंपर की टक्कर से आए दिन मौत हो रही है। बीते दो माह में डंपर की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। डंपर राजीव सिंह निवासी गांव दुल्हेपुरी, पीरुमदारा रामनगर, नैनीताल के नाम पर पंजीकरण है।

रामपुर के टांडा क्षेत्र के गांव भाऊपुरा निवासी नरेश सिंह के पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी नेहा रामपुर के गांव किशनपुर स्थित शांति चौहान स्मारक महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा थी। शुक्रवार को छात्रा का प्रैक्टिकल था।

वह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे भाई शिवम कुमार के साथ बाइक से प्रैक्टिकल देने के लिए कालेज जा रही थी। जैसे ही बाइक सवार भाई बहन भगतपुर क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव के पास रोशनपुर-टाहमदन लिंक मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में छात्रा नेहा की मौत हो गई। जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने डंपर छोड़कर भाग रहे चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

स्वजन को जानकारी दी। घायल युवक को स्वजन रामपुर के निजी अस्पताल में ले गए। 11 जुलाई से लेकर अब तक जिले में डंपर की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

आए दिन हो रही घटनाओं के बाद भी पुलिस डंपरों की रफ्तार लगाने में नाकाम साबित हो रही है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि डंपर नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें- 180 करोड़ पानी में! मुरादाबाद में 118 सड़कें बनीं, फिर भी उड़ रही धूल; रैंकिंग में भी शहर पिछड़ा