विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद की डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी को गृह मंत्रालय करेगा सम्मानित, इस काम के लिए मिलेगा अवार्ड

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Thu, 20 Jan 2022 09:53 AM (IST)

Moradabad Police Academy गृह मंत्रालय सात वर्षों से देश के पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया ...और पढ़ें

भारत के सेंट्रल जोन के दस राज्यों की पुलिस अकादमी में मुरादाबाद रहा अव्वल
भारत के सेंट्रल जोन के दस राज्यों की पुलिस अकादमी में मुरादाबाद रहा अव्वल

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Dr Bhimrao Ambedkar Police Academy : गृह मंत्रालय सात वर्षों से देश के पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के लिए गृह मंत्रालय की टीम मानकों के आधार पर बेहतर काम करने वाले प्रशिक्षण संस्थानों का चयन किया जाता है। इस बार गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग ने सेंट्रल जोन के दस राज्यों में मुरादाबाद की डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी को पुरस्कार के लिए घोषणा की गई है।

बीते कई सालों से इस प्रतियोगिता में स्थान बनाने के लिए अफसर प्रयास कर रहे थे। लेकिन यह पहला मौका है, जब गृह मंत्रालय ने बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पुरस्कार की सूची में मुरादाबाद पुलिस अकादमी का नाम शामिल हुआ है। साल 1901 में मुरादाबाद में पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद 1906 में डिप्टी एसपी के प्रशिक्षण का शुभारंभ मुरादाबाद पुलिस अकादमी से शुरू हुआ था। साल 1997 में पुलिस अकादमी का नाम डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी रखा गया था। पुलिस अकादमी से अभी तक एक हजार से ज्यादा अफसर पास आउट हो चुके हैं।

वहीं, बीते सालों में पुलिस अकादमी की क्षमता में परिवर्तन करके इसको बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। स्वच्छता, सफाई, घुड़सवारों के प्रशिक्षण के साथ ही अकादमी के बेहतर प्रशिक्षण कोर्स को देखते हुए गृह मंत्रालय ने बेस्ट पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का पुरस्कार देने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने सेंट्रल जोन में द्वितीय पुरस्कार हरिद्वार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र को बेस्ट आर्म्ड ट्रेनिंग के साथ ही तृतीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ के राजनंद गांव पुलिस प्रशिक्षण केंद्र को दिया गया है। जबकि देश में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र का पुरस्कार सीआइएसएफ हैदराबाद को दिया गया है।

डा.भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के अपर पुलिस महानिदेशक जयनारायण सिंह ने बताया कि बीते कुछ सालों में डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाने के साथ ही दो-दो बैच एक साथ पास आउट करने का काम किया गया है। पुलिस में किए गए बेहतर कार्य और प्रशिक्षण की गुणवत्तापूर्ण होने पर गृह मंत्रालय की ओर से सेंट्रल जोन में पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इसके लिए अकादमी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई। सभी के सहयोग से यह पुरस्कार पुलिस अकादमी को मिल रहा है। बेहतर कार्य के लिए आगे भी सतत प्रयास जारी रहेंगे।