यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भैया दूज पर खुलेगी मुरादाबाद जिला अस्पताल की ओपीडी, जानियेे कितने बजे तक इलाज करेंगे डाक्टर
Moradabad District Hospital OPD जिला अस्पताल की तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। शनिवार को भैयादूज की छुट्टी होने के बाद ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad District Hospital OPD : जिला अस्पताल की तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। शनिवार को भैयादूज की छुट्टी होने के बाद भी जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके लिए सभी चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। इमरजेंसी में तो चिकित्सकों की ड्यूटी लगी है। इसके साथ ही अस्पताल ओपीडी के लिए स्टाफ और डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिससे मरीजों को दुश्वारी का सामना नहीं करना पड़े।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1000 से 1500 तक की ओपीडी होती है। इसमें मुरादाबाद शहर के अलावा कांठ, कुंदरकी, बिलारी, डिलारी, ताजपुर, पाकबड़ा समेत गांवों के मरीजों की भरमार रहती है। गुरुवार को दीपावली होने की वजह से इमरजेंसी में नेत्र रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की वजह से ओपीडी बंद रही। भैयादूज के दिन शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक की ओपीडी होगी।
इसमें त्वचा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजिशियन, फिजिशियन, एंटी रेबीज टीका, डिस्पेंसरी आदि की व्यवस्था रहेगी। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि भैयादूज के दिन दोपहर 12 बजे तक ओपीडी खुलेगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। किसी भी मरीज को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
