मुरादाबाद में हैवानियत: भाई के सामने से युवती को किया अगवा, 24 घंटे बंधक बनाकर दो दोस्तों ने की दरिंदगी
मुरादाबाद के डिलारी में नवमी के मेले से भाई के सामने SC युवती का अपहरण कर दो युवकों ने 24 ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
पीड़ित को 24 घंटे बंधक बनाकर कई बार किया दुस्साहस, फिर घर के पास छोड़कर भागे
घरवालों के सामने आरोपितों की दरिंदगी की कहानी बयां करते-करते बेसबुध हो गई पीड़ित
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। डिलारी में अनुसूचित जाति की युवती को मेले में भाई के सामने से अगवा कर दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों का दुस्साहस यही नहीं थमा। उसे बंधक बना लिया और 24 घंटे तक दरिंदगी की। फिर पीड़ित को धमकाते हुए घर के पास यह कहते हुए छोड़ा कि यदि किसी को कुछ बताया तो कही का नहीं छोडूंगा।
मुंह दिखाने लायक भी नहीं बचेगी। जैसे-तैसे पीड़ित घर की चौखट तक पहुंची तो अपनों को देखकर फफककर रोने लगी। बिखलते हुए आरोपितों के दुस्साहस की कहानी बयां करते-करते बेसुध हो गई। अफरा-तफरी मच गई।
घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। शिकायती पत्र पर आरोपित दो दोस्तों गांव के ही पंकज और योगेश उर्फ नन्हू के विरुद्ध अगवा करने, सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी व धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित फरार हैं।
पीड़ित के पिता के अनुसार, गांव में नवमी का मेला रविवार को तय था। मगर, रविवार को बरसात होने के चलते मेला सोमवार को लगा। बेटी बेटे के साथ सोमवार शाम करीब छह बजे मेला देखने के लिए निकली। दोनों मेला पहुंचे।
बाइक से उतरकर दोनों आगे बढ़े ही थे कि इसी दौरान दोनों आरोपित पीछे से आ धमके और बेटी का रूमाल से मुंह दबाकर बाइक से अगवा कर ले गए जिससे बेटी चीख-चिल्ला भी नहीं पाई।
थोड़ी देर बाद जब बेटे की नजर बहन पर पड़ी, तब वह नहीं दिखी। मेले में ही आस-पास उसने खूब ढूंढा, मगर कोई जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद बेटा भागते हुए घर आया। पूरी बात बताई।
सभी जगह बेटी के बारे में जानकारी की गई। कोई जानकारी ना होने पर थाने पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस भी जानकारी में जुट गई। 24 घंटे बाद मंगलवार को शाम को आरोपित बेटी को घर से 100 मीटर दूर छोड़कर भाग गए।
तब पूरा घटनाक्रम सामने आया। पीड़ित ने पुलिस को दिये गए आरंभिक बयान में आरोपितों के दुस्साहस की पूरी कहानी बयां की है। प्राथमिकी में लिखी बातों को दोहराया है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। गुरुवार को पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर अग्रिम कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 1 करोड़ की ठगी के बाद मुरादाबाद में जमाया डेरा: टेलीग्राम पर बोली लगाकर 4% में खरीदते थे म्यूल बैंक खाते
