डॉक्टर बनकर ठगने वाले हाई-टेक गिरोह की जमानत याचिका खारिज, नाइजीरियन और नेपाली युवतियों ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
मुरादाबाद की अदालत से साइबर ठगी के आरोपित नाइजीरियन और नेपाली युवतियों की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। अब ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
नाइजीरियन और नेपाली युवतियों की जमानत अर्जी खारिज हुई।
साइबर गिरोह ने देशभर में 100 करोड़ रुपये की ठगी की।
अब आरोपितों ने जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ट्रैवल्स का धंधा बंद होने के बाद साइबर ठग बने नाइजीरियन और नेपाली युवतियों की मुरादाबाद की अदालत से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। अब इन्होंने जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस साइबर गिरोह ठग ने देशभर के 500 से अधिक लोगों से 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की थी।
मुरादाबाद पुलिस ने इन्हें नौ सितंबर 2025 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। तभी से यह मुरादाबाद जेल में बंद है। उधर साइबर पुलिस ने इस मामले में नाइजीरियन, दो नेपाली युवती, मणिपुर निवासी महिला समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
कटघर क्षेत्र में निवासी शिक्षिका ने 31 अगस्त 2025 को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि शादी डाट काम वेबसाइट अपना बायोडाटा शेयर किया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को एमबीबीएस डाक्टर बताते हुए बात की थी। उसने अपने बताया था कि 15 साल से अमेरिका के अस्पताल में नौकरी कर रहा हूं।
दो दिन बाद शिक्षिका पर फोन आया और कहा कि कस्टम अधिकारी बोल रहा हूं। आपके नाम से अमेरिका से एक पार्सल आया जिसमें गोल्ड और अमेरिका करेंसी समेत अन्य सामान है। इसके बाद शिक्षिका को डराकर 94 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। पुलिस ने जांच के बाद मणिपुर निवासी सुनीता, दिल्ली के उत्तम नगर के नवी को गिरफ्तार किया था।
दो अक्टूबर 2025 को पुलिस ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रह रहे नाइजीरियन छिनवेओक एनर्मनुएल और नेपाली युवती संगीता और ममता को गिरफ्तार कर लिया था। सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजने के बाद पुलिस अब इस मामले में 1100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
जिसमें बताया कि साइबर ठग दिल्ली में बैठकर ठगी करते थे। उधर मुरादाबाद अदालत से आरोपितों की जमानत खारिज होने के बाद अब यह अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करा रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
