विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 साल में ₹10 करोड़ की ठगी: मुरादाबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया 5000 म्यूल खातों का नेटवर्क, ₹3.89 करोड़ कराए वापस

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:37 PM (IST)

मुरादाबाद में साइबर अपराधियों ने चार साल में 10 करोड़ से अधिक की ठगी की, जिसमें पुलिस ने 3.89 करोड़ ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. 21 अक्टूबर को 1.64 करोड़ की ठगी में आठ आरोपितों के खिलाफ 1100 पन्नों की लग चुकी चार्जशीट

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। साइबर अपराधी अब केवल फोन करके लोगों को ठगने तक सीमित नहीं हैं। वे फर्जी बैंक खातों, इंटरनेट नेटवर्क, मोबाइल एप और डिजिटल पहचान का इस्तेमाल करके देशभर में अपना जाल फैला रहे हैं। मुरादाबाद पुलिस की हालिया कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोहों का राजफाश हुआ है।

मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज, इंटरनेट नेटवर्क और बैंक खातों की पड़ताल से अपराधियों तक पहुंचने में सफलता भी मिली है। चार साल में करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी हो चुकी है और 3.89 करोड़ रुपये पुलिस ने वापस भी कराए हैं।

वहीं, 27 सितंबर 2026 को पुलिस ने 13 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था। इनके नेटवर्क में करीब पांच हजार म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल सामने आया था। गिरोह एपीके फाइल भेजकर और निवेश का झांसा देकर लोगों को ठगता था।

Cyber Crime Investigation Timeline

21 अक्टूबर 2026 को मुरादाबाद के हैंडीक्राफ्ट कारोबारी से 1.64 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आठ आरोपितों के विरुद्ध 1100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई।

जुलाई 2025 में हुई इस ठगी की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन और बैंक खातों की कड़ियां जोड़ीं। आरोपित नेपाल के होटल में बैठकर वाई-फाई के माध्यम से वाट्सएप काल करते थे।

पुलिस की जांच में इस गिरोह की 15 राज्यों में ठगी की वारदातों में संलिप्तता सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 अक्टूबर को टेकसंगम में बताया था कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में साइबर थाने स्थापित हैं।

प्रत्येक मंडल में फारेंसिक लैब स्थापित करने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने प्रशिक्षित मानव संसाधन और वैज्ञानिक जांच की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।

 

साइबर अपराध और उनके प्रकार को लेकर प्रशिक्षण कराया गया है। दूसरे प्रदेशों से भी साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पहले के मुकाबले लोग भी अब बहुत जागरूक हुए हैं। साइबर अपराध के मामलों में कमी भी आई है।

- सतपाल अंतिल, एसएसपी


यह भी पढ़ें- गाजियाबाद-मुरादाबाद रेल लाइन का विस्तार: अमरोहा के 46 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण, क्रय-विक्रय पर लगी रोक