गाजियाबाद-मुरादाबाद रेल लाइन का विस्तार: अमरोहा के 46 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण, क्रय-विक्रय पर लगी रोक
गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन के निर्माण के लिए अमरोहा जिले के 46 गांवों की 71 हेक्टेयर ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
सबसे कम हसनपुर तहसील के पांच गांवों के किसानों की 10.787 हेक्टेयर भूमि खरीदेगा रेलवे
जागरण संवाददाता, अमरोहा। दिल्ली-यूपी रेल मार्ग पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच तीसरी व चौथी लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सबसे अधिक 48.1182 हेक्टेयर जमीन अमरोहा तहसील के 27 गांवों के किसानों की अधिग्रहण की जाएगी। जबकि, सबसे कम हसनपुर तहसील क्षेत्र के पांच गांवों के किसानों की जाएगी।
बहरहाल, प्रशासन द्वारा किसानों की जमीन की धारा 80 व क्रय-विक्रय पर रोक लगाई जा चुकी है। इस समय तहसीलों में किसानों की जमीनों के गाटों को चिन्हित किया जा रहा है।
गाजियाबाद-मुरादाबाद, मुरादाबाद-रोजा और रोजा-सीतापुर के मध्य 402.78 किलोमीटर तक तीन व चार रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसमें जनपद के 46 गांवों की 71.3922 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण किया जाएगा।
जिसमें अमरोहा तहसील के 27 गांवों की 48.1182 हेक्टेयर व धनौरा तहसील के 14 गांवों का 12.487 हेक्टेयर व हसनपुर क्षेत्र के पांच गांवों का 10.787 हेक्टेयर जमीन रेलवे बोर्ड द्वारा किसानों से सहमति के आधार पर खरीदी जाएगी।
तीनों तहसीलों में परियोजना के लिए संरेखण से प्रभावित गांवों के गाटों की जमीन के क्रय-विक्रय के अलावा धारा-80 व भूमि पर अनाधिकृत निर्माण पर रोक लगाई जा चुकी है।
प्रशासन ने रेलवे से संशोधित प्रस्ताव मांगा है। जिसके लिए तहसीलों में जमीनों के गाटा संख्याओं का मिलान चल रहा है। इसके बाद ही किसानों की संख्या स्पष्ट हो पाएगी।
इन 46 गांवों के किसानों की जाएगी जमीन
काफूरपुर, नरैना कलां, भटपुरा माफी, जलीलपुर मुलकटा, महेशरा, शेखूपुर शुमाली, शाहपुर बुजुर्ग, भानपुर खालसा, अलीपुर भूड़ शुमाली, अफजलपुर गोसाईंरुस्तमपुर खादर, मोहरका, चौबारा, शहबाजपुर डोर, कांकाठेर, ओसिता एहतमाली, जगदेपुर, पायंती कलां, सिरसा मोहन, नौरंगी, मुजफ्फरपुर पट्टी, सिरसा मनिहार, वाजिदपुर, चककालीलेट, कासिमपुर जट, लोदीपुर बंजारा, मोहड़ी जट, पृथ्वीपुर कलां, कैलसा, उमर मोहम्मदपुर, अदलपुर ताज, तेलीपुरा माफी, केशोपुर, उमरपुर, धनौरी अहीर, सलेमपुर हेमनगर, अमरोहा खास चुंगी, गुलड़िया, खालकपुर खादर, सदलपुर, गफ्फारपुर, धकतोड़ा, चांदनगर।
जमीनों का संशोधित प्रस्ताव मिलते ही प्रशासन जमीन अधिग्रहण के लिए कदम उठाएगा। तीनों तहसीलों में गाटों के मिलान का कार्य चल रहा है।
- करमेंद्र सिंह, जिला विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी
यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले किसानों के लिए खुशखबरी: अमरोहा में 1 नवंबर से चलेंगी चीनी मिलें, 2.79 करोड़ क्विंटल का लक्ष्य
