सावधान! रोजाना 1000 WhatsApp यूजर्स को आ रही यह फाइल, बैंक अकाउंट खाली कर रहा 13 राज्यों का गिरोह
साइबर ठगों का एक गिरोह प्रतिदिन 1000 से अधिक लोगों को निशाना बनाता था, जो व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
गिरोह डिजिटल अरेस्ट करके भी करता था ठगी, महेंद्र बनता था पुलिस अधिकारी
सरगना संजय के टेलीग्राम चैनल से जुड़े है पांच हजार से अधिक लोग
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया साइबर ठगों का गिरोह प्रतिदिन देशभर में एक हजार से अधिक लोगों को निशाना बनाता था। गिरोह का टारगेट था कि वह प्रतिदिन एक हजार लोगों के वाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी जाएगी। इसके अलावा गिरोह बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट बनाने का भी प्रयास करता।
डिजिटल अरेस्ट बनाने के लिए महेंद्र पुलिस अधिकारी बनता था। गिरोह के सरगना संजय के टेलीग्राम चैनल से करीब पांच हजार लोग जुड़े है। अब पुलिस पता लगा रहा है कि आखिर में उसमें से कितने साइबर ठग है।
26 सितंबर को सिविल लाइंस पुलिस ने आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, बिजनौर और मुरादाबाद के 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से तीन दिन पहले गिरोह मुरादाबाद आया था।
यहां सभी सदस्यों को सम्राट होटल में ठहराया गया था। इससे पहले गिरोह करीब एक महीने तक चंडीगढ़ में रहकर साइबर ठगी का प्रयास करता रहा। गिरोह प्रतिदिन लगभग एक हजार मोबाइल नंबरों पर एपीके फाइल भेजता था।
फाइल डाउनलोड करने के बाद फोन में सेंध लगाकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने का प्रयास किया जाता था। गिरोह बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर भी ठगी करता था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सरगना संजय के टेलीग्राम चैनल से पांच हजार से अधिक लोग जुड़े हैं। गिरोह साइबर ठगी के लिए बैंक खाते भी खरीदता था।
किसी व्यक्ति से एक बार खाता खरीदने के बाद उसके संचालक से दोबारा संपर्क नहीं किया जाता था, ताकि नेटवर्क का पता न चल सके। एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस गिरोह के सरगना संजय की तलाश में उत्तराखंड पहुंचकर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह हुए थे गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के श्रीनिवास लू, मध्य प्रदेश का विविध पटेरिया, चंडीगढ़ का दिव्यम कुमार, उत्तराखंड का अरमान शाह, सतेंद्र कुमार, राजकुमार, मंजीत सिंह उर्फ नन्हे, महेंद्र सिंह, बिजनौर का शिवम विश्वास, बरेली का मोहम्मद दनियाल, मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र का दलवीर चौहान और सुनित, कटघर निवासी आजम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
