Moradabad coronavirus news update : रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भाग गई थी युवती, पुलिस ने ढूंढकर कराया क्वारंटाइन
Moradabad coronavirus news update युवती के मिलते पर उसे क्वारंटाइन करा दिया गया है। इसके अलावा संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी गई है।
मुरादाबाद, जेएनएन। जिला अस्पताल में नवाबपुरा की युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो वह बिना बताए भाग निकली थी। इससे वहां हड़कम्प मच गया था। युवती को तलाश करने में दो थानों की पुलिस के पसीने छूट गए लेकिन, मंगलवार की देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया था। बुधवार को युवती को बरामद कर लिया गया। उसे क्वारंटाइन करा दिया गया है।
थाना नागफनी के नवाबपुरा निवासी 23 वर्षीय युवती को परिजनों ने सोमवार की शाम पांच बजे भर्ती कराया गया था। युवती को बुखार और खांसी होने की वजह से ट्रू नेट मशीन से जांच कराने के लिए मंगलवार की दोपहर नमूना लिया गया था। शाम चार बजे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। युवती को जब इसकी भनक लगी तो वो वह परिजनों के साथ अस्पताल स्टाफ को बिना जानकारी दिए भाग निकली। अस्पताल प्रशासन को जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया। फौरन ही सिविल लाइंस थाने को जानकारी दी। सिविल लाइंस थाने से नागफनी पुलिस को सूचित किया गया। रात नौ बजे तक युवती की जानकारी नहीं हो पाई थी। पुलिस ने युवती द्वारा दिया गया नम्बर भी मिलाया लेकिन, वो स्विच्ड ऑफ जाता रहा। युवती की तलाश में दो थानों की पुलिस लगी थी। बुधवार को उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे क्वारंटाइन करा दिया गया।
दुर्गा मंदिर के सामने वाले रास्ते को किया सील
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। लोगों की आवाजाही होने के साथ ही लोगों का आपस मे मिलना-जुलना बना हुआ है। इस वजह से लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
नई व्यवस्था के तहत बिना लक्षण के मरीजों की जांच दोबारा नहीं कि जायगी। उनके आइसोलेशन पीरियड को पूरा कराने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 10 से 12 दिन मरीजों को रखा जा रहा है।कुछ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
-डॉ एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।