Move to Jagran APP

Moradabad coronavirus news : लापता कोरोना एक्टिव भी निगेटिव, जिले में अब नहीं कोई कोरोना संक्रम‍ित

जिला पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। 10 दिन से लापता कोरोना एक्टिव मरीज भी अब निगेटिव हो गया। भले ही अब स्वास्थ्य विभाग के साथ लोगों के लिए राहत भरी बात हो। लेकिन लोगों की लापरवाही जारी है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 01:18 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 01:18 PM (IST)
Moradabad coronavirus news : लापता कोरोना एक्टिव भी निगेटिव, जिले में अब नहीं कोई कोरोना संक्रम‍ित
10 दिन में भी स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी टीम नहीं तलाश पाई संक्रमित।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। शनिवार को जिला पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। 10 दिन से लापता कोरोना एक्टिव मरीज भी अब निगेटिव हो गया। भले ही अब स्वास्थ्य विभाग के साथ लोगों के लिए राहत भरी बात हो। लेकिन, लोगों की लापरवाही देखते हुए हालात ये नजर आ रहे हैं कि तीसरी लहर को हम खुद ही न्‍योता दे देंगे। इसलिए शारीरिक दूरी के साथ मास्क लगाने की आदत को बनाए रखना है।

loksabha election banner

19 अप्रैल के बाद अब 31 जुलाई को जिला कोरोना मुक्त हुआ है। भगवान करे कि अब जिले में कोई संक्रमित न हो। इसके साथ ही 104 दिन के बाद ये सुखद अहसास हुआ। कोरोना संक्रमित एक्टिव केस खत्म होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। अब लोगों से यही अपील की जा रही है कि तीसरी लहर की रोकथाम के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा कि शारीरिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करेंगे। मास्क जरूर लगाएंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी होगी।

माह,              पॉजिटिव,            आरटीपीसीआर,               एंटीजन,              ट्रूनेट,

जुलाई 2021,     15,                    62282,                        56372,               855,

जून 2021,         131,                  65777,                       64895,               916,

मई 2021,         10363,               72018,                        57418,            4596,

अप्रैल 2021,      16087,                 59518,                     43229,               6836,

जिले में कोरोना का अब कोई नया केस एक्टिव नहीं है। लेकिन, हम लोगों को अभी भी पूरी सावधानी बरतनी है। भीड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करना है। बच्चों को बाहर नहीं लेकर जाना है।

डा. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.