विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में जायरीनों की कार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, दो की मौत

Published: Thu, 27 Aug 2026 11:40 AM (IST)

मुरादाबाद में देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जायरीनों की कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पलट ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। जागरण

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। जागरण

HighLights

  1. मुरादाबाद में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जायरीनों की कार को टक्कर मारी।

  2. हादसे में शाकिर और अकबर नामक दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

  3. तीन अन्य घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद‌। कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक के कुल में शामिल होने जा रहे जायरीनों की कार में बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शाकिर और अकबर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बुधवार रात चार दोस्त कार से कलियर जाने के लिए निकले थे। रात करीब 12 बजे मुरादाबाद-रामपुर बाइपास पर पाकबड़ा क्षेत्र के नानकबाड़ी गांव के पास उनकी कार पहुंची। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। हादसे में शाकिर निवासी बरवाला खास मूंढापांडे, अकबर निवासी खेमपुर थाना अजीमनगर रामपुर, फिरोज आलम निवासी मैनाठेर और इरशाद निवासी जिगनिया थाना सोनकपुर घायल हुए। दूसरी कार के चालक डा. आशीष कुमार निवासी टीएमयू भी घायल हो गया। उपचार के दौरान शाकिर और अकबर की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद सपा में फिर घमासान: ईद मिलादुन्नबी पर सजे दो मंच, BJP MLC को न्योता देने पर एसटी हसन और रुचि वीरा में तकरार

पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर थाने भिजवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत और तीन के घायल हो गए है।