Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद के समाजसेवी डा. अरविंद गोयल ने लिया चौंकाने वाला फैसला, दान करेंगे अपनी सैकड़ों करोड़ की संपत्ति

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Tue, 19 Jul 2022 01:37 AM (IST)

    Moradabad Social Worker Dr Arvind Goyal Decision प्रदेश के गरीबों की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए मुरादाबाद के चर्चित समाजसेवी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने प्रदेश में निश्शुल्क शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी सैंकड़ों करोड़ की संपत्ति दान करने की बात कहीं है।

    Hero Image
    Moradabad Social Worker Dr Arvind Goyal चाहते हैं कि इस संपत्ति का उपयोग गरीबों के हित में किया जाए।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Moradabad Social Worker Dr Arvind Goyal Decision : प्रख्यात शिक्षाविद् व समाजसेवी डा. अरविंद गोयल ने सोमवार को अप्रत्याशित और चौंकाने वाला निर्णय लिया। वे सारी संपत्ति दान करेंगे। वह चाहते हैं कि इस संपत्ति का उपयोग प्रदेश के गरीबों की निश्शुल्क शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उपयोग किया जाए। फिलहाल वे सिर्फ एक कोठी ही अपने पास रखेंगे। अनुमान है कि उनकी यह संपत्ति सैकड़ों करोड़ रुपये की है। डा. गोयल की यह घोषणा रात 11 बजे होने के साथ ही शहर में चर्चा का मुख्य बिंदु बन गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कारोबारी अरविंद गोयल ने शाम छह बजे जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात भी की थी। हालांकि उनसे क्या बात हुई, यह नहीं बताया। गोयल ने कहा, वह चाहते हैं कि समाज में कोई भी गरीब और बेसहारा व्यक्ति शिक्षा और चिकित्सा से वंचित न रहे। वह अब अपना बचा हुआ पूरा जीवन देश और समाजसेवा को ही समर्पित करना चाहते हैं। पिछले कुछ वर्षों से वह समाजसेवा कार्यों में लगातार हाथ बंटा भी रहे हैं।

    डा. अरविंद ने मुरादाबाद जिले के 38 गांव गोद ले रखे हैं। वहां के सरकारी स्कूलों में फर्नीचर और कंप्यूटर लगवाने के अलावा अन्य मदद करते हैं। इन गांवों के जरूरतमंदों की दवा की व्यवस्था वही करते हैं। उनके 150 से अधिक स्कूल देशभर में संचालित हो रहे हैं। कुछ चिकित्सालय संचालित हैं।

    इनसे होने वाली आय के बड़े हिस्से को समाजसेवा के कार्य में लगाते हैं। संपत्ति की पूरी सूची और इसकी कीमत का आकलन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसके पूरे होते ही सरकार के नाम संपत्ति कर दी जाएगी। समाजसेवी अरविंद गोयल के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनका कारोबार अलग है। अरविंद गोयल को मुरादाबाद के शीर्ष 10 व्यवसायियों में माना जाता है।

    कई राष्ट्राध्यक्ष कर चुके सम्मानितः  देश के कई शहरों में डा. अरविंद गोयल की मदद से अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम के साथ ही निश्शुल्क शिक्षा केंद्र संचालित हैं। उनके काम को देखते हुए देश के चार राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े आइफा अवार्ड समारोह में भी वह तीन बार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान के साथ ही सचिन तेंदुलकर ने उनके कार्यों की सराहना की।

    हमेशा पेश की सादगी की मिसालः  डा. अरविंद गोयल का नाम किसी से छुपा नहीं है। अमीर से लेकर गरीब की जुबान पर उनकी सेवाओं की किस्से सुनने को मिल जाएंगे। शहर के भीड़ भरे बाजार में तो कभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल में पहुंचकर जरूरतमंद और गरीबों की समस्या सुनकर निस्तारण करते हुए हुए डा. अरविंद गोयल दिखाई दे जाते हैं।

    बीते 25 वर्षों से वह लगातार सादगी से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। एक पुरानी स्कूटी पर सवार होकर हर सुबह गरीबों की सेवा करने के लिए निकल पड़ते हैं। इस दौरान उन्हें गरीबों के साथ ही अगर कोई जरूरतमंद मिल जाता तो उसे भी दिल खोलकर मदद करते हैं।