विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में सड़क हादसा, खड़ी रोडवेज बस से टकराई श्रद्धालुओं की निजी बस, नेपाल के 31 यात्री घायल

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:10 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2026 07:01 AM (IST)

मुरादाबाद में हरिद्वार से अयोध्या जा रही नेपाली श्रद्धालुओं की बस सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। इस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. नेपाली श्रद्धालुओं की बस रोडवेज बस से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई।

  2. हादसे में 31 से अधिक नेपाली यात्री घायल हुए।

  3. 10 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। हरिद्वार से अयोध्या जा रही नेपाली यात्रियों से भरी निजी बस सड़क किनारे खड़ी मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस से जा टकरा गई। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कांठ में मंगलवार रात करीब 10 बजे हुए हादसे में बस में सवार 31 से अधिक नेपाली श्रद्धालु यात्री घायल हो गए। घायलों को कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जहां से 10 यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बस में सवार यात्री अब तक प्रयागराज, मथुरा, उज्जैन में दर्शन कर चुके थे। नेपाल के 60 श्रद्धालु 15 दिन पहले भारत आए थे। इन्होंने महराजगंज से बस देश के मंदिरों के दर्शन करने के लिए 15 दिन पहले बुक की थी।

उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु दो दिन पहले हरिद्वार आ गए थे। यहां पर गंगा स्नान किया और मंगलवार को अयोध्या जा रहे थे। रात करीब 10 बजे श्रद्धालु की बस कांठ के गढ़ी के पास पहुंची, वहां सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से टक्कर लग गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कांठ की सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि घायलों के नाम-पते की विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की अमलताश सोसायटी में दहशत का अंत: पिंजरे में कैद हुआ कब्र बिज्जू, लोगों ने ली राहत की सांस