मुरादाबाद की अमलताश सोसायटी में दहशत का अंत: पिंजरे में कैद हुआ कब्र बिज्जू, लोगों ने ली राहत की सांस
मुरादाबाद की अमलताश सोसायटी में कई दिनों से दहशत का कारण बना कब्र बिज्जू आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में ...और पढ़ें

अमलताश सोसाइटी में कब्र बिज्जू पिंजरे में कैद हो गया।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित अमलताश सोसायटी में कई दिनों से दहशत का कारण बना कब्र बिज्जू आखिरकार सोमवार रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। इसके पकड़े जाने की खबर मिलते ही सोसायटीवासियों ने राहत की सांस ली। वन्यजीव के लगातार दिखाई देने के कारण अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे थे।
रक्षाबंधन के दिन भी कब्र बिज्जू दिखाई देने से लोगों में डर बढ़ गया था। सोसायटीवासियों के मुताबिक कब्र बिज्जू पिछले कई दिनों से परिसर और आसपास की दीवारों के पास दिखाई दे रहा था। इसके चलते शाम होते ही लोग सतर्क हो जाते थे।
बच्चों की बाहर खेलने की मस्ती भी लगभग घरों तक सिमट गई थी। लोगों ने वन विभाग से इसे जल्द पकड़ने की मांग की थी। वन विभाग की टीम ने कब्र बिज्जू को पकड़ने के लिए सोसायटी परिसर में पिंजरा लगाया था।
सोमवार रात वन्यजीव पिंजरे में फंस गया। टीम ने उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने राहत महसूस की। रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि अमलताश सोसायटी में कब्र बिज्जू की लगातार गतिविधि की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम निगरानी कर रही थी।
उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। सोमवार रात कब्र बिज्जू पिंजरे में कैद हो गया। उसे सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 'ना खाना खाया, ना पानी पिया'... मुरादाबाद में डिप्टी SP की पत्नी 3 दिन 'डिजिटल अरेस्ट', गँवाए ₹14.41 लाख
