मुरादाबाद: हाईवे पर खुले नॉनवेज होटल पर बवाल, BJP नेता का हंगामा, वीडियो वायरल
मुरादाबाद में दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर एक नॉनवेज होटल बंद कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता सुधांशु कौशिक ने समर्थकों ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर रविवार रात एक नानवेज होटल को बंद कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता सुधांशु कौशिक ने समर्थकों के साथ पहुंचकर हंगामा किया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
रात करीब 10 बजे सुधांशु कौशिक दर्जनों लोगों के साथ होटल पर पहुंचे और संचालक से होटल बंद करने के लिए कहने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई और माहौल गर्मा गया।
आरोप है कि नानवेज भोजन कर रहे लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा होटल किसी भी कीमत पर नहीं चलने देने की धमकी दी गई।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भाजपा नेता को शांत कराया। बताया जा रहा है कि दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर साईं अस्पताल के बराबर हाल ही में यह होटल खोला गया है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की RH इंटरनेशनल फर्म में भीषण आग, लपटें देख बुलाई गईं रामपुर से भी दमकल गाड़ियां
