विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sarvesh Singh Last Rites; पूर्व सांसद सर्वेश सिंह को विदाई देने उमड़ी भारी भीड़, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Published: Sun, 21 Apr 2024 03:14 PM (IST)

Last Rites Of BJP Leader Sarvesh Singh मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के निधन के बाद ...और पढ़ें

राजकीय सम्मान के साथ हुआ सर्वेश का अंतिम संस्कार
राजकीय सम्मान के साथ हुआ सर्वेश का अंतिम संस्कार

HighLights

  1. सर्वेश सिंह को पुत्र सुशांत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी
  2. अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें पुलिस का जवानों ने सलामी दी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। राजनीतिक हस्तियों के साथ ही गांव देहात से भी आए लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को विदाई दी।

आवास से लेकर निकले तो गांव की छतों पर महिलाएं और बच्चे खड़े हुए थे। अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ थी। गांव के बाहर से कांठ-ठाकुरद्वारा मार्ग पर उनके पूर्वजों के मठ के बराबर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें पुलिस का जवानों ने सलामी दी। करीब पौने तीन बजे पुत्र सुशांत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते ही लोगों की आंखों से आंसू बह निकले।

ये भी पढ़ेंः Kunwar Sarvesh Singh: आखिरी रात भी समर्थकों संग की राजनीति पर चर्चा, जयाप्रदा ने कुंवर सर्वेश सिंह के निधन को बताया व्यक्तिगत क्षति

ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन, अब क्या होगा उपचुनाव ?, जिद्दी स्वभाव और दबंग राजनीति के लिए जाने जाते थे

ये पहुंचे श्रद्धांजलि देने

श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, नगर विधायक रितेश गुप्ता, रामपुर सदर विधायक आकाश सक्सेना, महापौर विनोद अग्रवाल, संसद एसटी हसन, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान, सहित पक्ष, विपक्ष के नेता पहुंचे हुए थे।